Friday 15 February 2019

// दो मिनिट का मौन रखा वो तो ठीक.. पर दहाड़ोगे कब ??.. ..//


देश के वित्तमंत्री ने CCS (Cabinet Committee on Security) की मीटिंग में कुछ घिसी-पिटी बातों के साथ जानकारी दी कि..

पाकिस्तान को दिया MFN (Most Favored Nation) का दर्जा वापिस होगा..
सुरक्षा बलों को पूरी आज़ादी दे दी गई है..
पूरी दुनिया में पाकिस्तान को बेनकाब किया जाएगा..
और.. ..
दो मिनिट का मौन रखा गया..

मेरी समझ से परे है कि..
MFN का दर्जा अब तक क्यूँ बना रहा ??..
सुरक्षा बलों को पूरी आज़ादी अब तक क्यूँ नहीं दी थी ??.. और अब तक देश से सेना को छूट देने संबंधी झूठ क्यों बोलते रहे - और क्यों हमारी यशस्वी सेना को अपयश दिलवाते रहे ??..
पूरी दुनिया घूम लिए और दावा करते रहे कि दुनिया में हमारा रुतबा बढ़ा है.. तो फिर बेनकाब करने का मुहूर्त अब ही क्यूँ ??..
और.. ..
दो मिनिट का मौन रखा वो तो ठीक.. पर दहाड़ोगे कब ??..

और.. .. ये वित्तमंत्री वित्त मंत्रालय और रक्षामंत्री रक्षा मंत्रालय और गृहमंत्री गृह मंत्रालय का अपना-अपना काम और प्रधानमंत्री अपना काम सुचारू रूप से कब करना शुरू करेंगे ??..

और क्या जितना बढ़चढ़ के शानदार जानदार बोले वो १-२ महीने में भाजपा का चुनावी प्रचार करते हुए  भी पूरा कर लोगे ??.. या फिर ये काम आने वाली सरकार करेगी ??..

अलविदा मोदी जी !!.. जय हिन्द !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment