Thursday 7 February 2019

// ये 'ईडी' की पूछताछ है या "सूत्रों" की मटरगश्ती ??.. या गोदी मीडिया का शगल.. ..//


एक रॉबर्ट वाड्रा हैं.. शायद इस समय देश के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति.. मोदी से भी ज्यादा महत्वपूर्ण.. जिनसे बेचारी 'ईडी' पूछताछ कर रही है.. और कल के घंटों के सीधे कवरेज के बाद जो "सूत्रों" के नामे हवाले से पेला गया था - कुछ वैसे ही आज फिर "सूत्रों" के ही हवाले से सुबह से ही पेलमपेल चालू है..

और अभी-अभी गोदी मीडिया पर पुख्ता जानकारियां अविरल बहती चलती उड़ती चली आ रही हैं..
मसलन.. रॉबर्ट वाड्रा के वकील पहुंचे.. रॉबर्ट वाड्रा के घर के बाहर हलचल तेज़.. ईडी कार्यालय पर भी हलचल.. प्रियंका छोड़ने आएंगी कि नहीं प्रश्न बना हुआ है.. कल ३६ सवाल पूछे गए थे.. वाड्रा असहज थे.. ये मिस्टर 'बी' कौन हैं ??.. कल वाड्रा ने सभी आरोपों से इंकार कर दिया था.. आज फिर जवाब पर सवाल होंगे.. आज ४० सवाल पूछे जाएंगे.. बड़ी जानकारी - बुलाया गया था वाड्रा को - पहुंचे कार्ति चिदंबरम.. रॉबर्ट वाड्रा ४० मिनिट की देरी से घर से निकले.. सबसे पहले सीधी तस्वीरें.. रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी पहुँच गई है.. चीं पौं - चीं पौं - चीं पौं.. ..

और ज्ञात हो कि कल तो ईडी ऑफिस की समस्त कार्यवाही रनिंग कमेंट्री के रूप में दी जा रही थी.. मसलन पूछताछ में कितने अधिकारी.. कौन कौन अधिकारी.. कहाँ किस कमरे में.. पूछताछ कैसे कर रहे हैं.. अब तक १०-१२ सवाल हो गए.. वाड्रा ने फलां-फलां को जानने की बात कही.. ये कहा ये माना ये नकारा.. आदि..

और मैं सोच रहा हूँ कि..

ये कैसी पूछताछ ??.. ये कैसे "सूत्र" ??.. ये सूत्र कौन ??.. कहाँ से आते हैं कहाँ बैठते हैं कहाँ से सबको बताते रहते हैं.. इनका काम धंधा क्या.. इनको पैसे कौन देता है ??.. कितने देता है ??.. कहाँ से देता है ??.. क्यों देता है ??.. और ये क्यों लेते हैं ??.. क्या कभी इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि नहीं ????.. या फिर इनको स्वतंत्र रूप से "सूत्रों" के नाम से पेलने दिया जाता रहे ??.. और ईडी के अधिकारियों से पूछताछ का विवरण लीक होने पर या फिर गोदी मीडिया पर अफवाहों का बाज़ार उबालने के आरोप में कोई कार्यवाही नहीं हो ????..

हा !! हा !! हा !!.. होना तो बहुत कुछ चाहिए.. पर कुछ होता नहीं.. और मेरे "सूत्र" बता रहे हैं कि ना ही कुछ होगा.. लेकिन अब ये मत पूछना कि मेरे "सूत्र" कौन ??.. .. ठीक है !!.. ..

और मेरे "सूत्र" तो ये भी बता रहे हैं कि कल रॉबर्ट वाड्रा ने ईडी अधिकारीयों को चमका दिया था कि यदि मुझे परेशान किया तो मेरे साले साहेब भी सत्ता में आते ही तुम्हारे आका की ऐसी-की-तैसी करने वाले हैं.. और फिर तो तुम भी नहीं बचने वाले.. और अधिकारीयों ने सॉरी बोल कह दिया था कि सर प्रक्रिया पूरी करने की खानापूर्ति करने दी जाए.. और उसके बाद बिरयानी आर्डर हुई - और सबने मिल कर खाई - जिसमें मिर्ची काफी अधिक थी - जो भक्तों को लगना लाज़मी मान कर चलें..

और इस प्रकार पूछताछ जारी है.. और पूरा देश इसकी लाइव रनिंग कमेंट्री घर बैठे सुन रहा है.. पर समझ रहा है कि नहीं ये तो ईश्वर अल्लाह ही जाने..

और मैं तो ये भी सोच रहा हूँ कि क्या मोदी की इतनी चॉकलेटी प्यारी भोली भाली "ईडी" इतने बड़े दुर्दांत भ्रष्टाचारी को १० वर्ष के अथक प्रयास के बाद अब कितने साल बाद धर दबोचेगी ??.. और राम मंदिर कब बनेगा ??.. और गरीब के मुद्दों का नंबर कब आएगा ??..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment