Saturday 23 February 2019

// जीत किसकी होनी चाहिए ??.. 'मजबूर लल्लू गप्पू' या 'मजबूत स्मार्ट पप्पू' की ??..//


अब तक सभी आतंकी हमलों के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार.. और सारे विवाद की जड़ निर्विवाद रूप से केवल पाकिस्तान - यानि हमारी कोई गलती नहीं और हममें कोई कमी भी नहीं (??).. सिवाय एकता के..

हमारी सेनाएं लाजवाब.. हमारी सरकार ७० साल की सबसे बेहतरीन सरकार (??).. पूरे विश्व में हमारी साख अब तक के चरम पर (??).. हमारी अर्थव्यवस्था सुपर धांसू (??).. पूरा देश एकजुट.. अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी अब भारत के पक्ष में.. यूनाइटेड नेशंस ४४ देश और यहाँ तक कि रूस अमेरिका चीन ब्रिटेन फ्रांस आदि हमारे पक्ष में.. पाकिस्तान भारत के पराक्रम से घबराया हुआ.. टुच्चा सा पाकिस्तान हमसे हर मामले में कमजोर.. हमारी कूटनीति कामयाब (??).. पाकिस्तान अलग थलग पड़ा.. पूरे देश को मोदी पर भरोसा (??).. मोदी विश्व के सबसे काबिल और लोकप्रिय नेता (??).. और मोदी कूट-कूट कर देश को टनों विश्वास दिला चुके हैं.. और मोदी के सीने में आग भी (??).. और मोदी ने सेना को खुली छूट भी दे दी !!.. और आरएसएस भी चाकचौबंद.. और भारत की जनता भी भरपूर जोश में !!..

यानि पूरी कायनात और परिस्थितियां लगातार एकतरफा भारत के पक्ष में..
पर फिर भी काफी समय से टाँय-टाँय फिस्स !!!!!!..
और मालुम है मासूम सा बहाना क्या है ??..

सारी समस्या नेहरू की देन है.. कांग्रेस राजनीति कर रही है.. कांग्रेस साथ नहीं दे रही है.. बस कांग्रेस ही हर संभावित मुहीम के आड़े आ रही है..
और सबसे मजे और अचरज की बात ये कि कांग्रेस के नेता 'पप्पू' जिम्मेदार भी और गैरजिम्मेदार भी (??)..
और शायद एक स्यापा ये भी कि.. पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज ही नहीं आ रहा..  

तो बताओ मित्रों !! भाइयों और बहनों !! सवा सौ करोड़ देशवासियों !!..

ज्यादा असरदार कौन ??.. भाजपा या कांग्रेस ??..
ज्यादा ताकतवर कौन ??.. 'लल्लू गप्पू' या 'स्मार्ट पप्पू' ??..
और.. मजबूत कौन ??.. मजबूर कौन ??..

और २०१९ में जीत किसकी होनी चाहिए ??..
'मजबूर लल्लू गप्पू' या 'मजबूत स्मार्ट पप्पू' की ??..

किरपा राम जी की.. निर्णय आपका !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment