Thursday 18 August 2016

// एक ही मैडल काफी है .. बावरों के लिए ....//


किसी एक का अदम्य कर्म .. और मिल गया एक मैडल .... शाब्बाश  !!

और ....
तालियां ....
देश की हर बेटी गौरवान्वित हो गई ....
देश की हर महिला शक्ति पा गई ....

देश में खुशी की लहर भी दौड़ गई ....
देश के कई खेल रिकॉर्ड भी टूट गए ....
पूर्व से तैयार कई बधाई संदेश भी काम आ गए ....

और शायद करोड़ों के खेल भ्रष्टाचार को एक प्रोत्साहन पुरूस्कार सा कुछ मिल गया ....
भ्रष्टाचार को टेका मिल गया ....
बेशर्मों को चेहरा छुपाने के लिए एक पर्दा सा मिल गया ....

और तो और .... तिरंगे को ताकत भी मिल गई ??????????

लगता है - इस देश में कोई बावरा हो गया है .... ये खुद खेलेगा और कुछ अलग ही खेलेगा - पर खेलने नहीं देगा .... समय रहते तो ये खिलाड़ियों के साथ होता आया खिलवाड़ जारी रखेगा - यदि टिक गया तो अंत समय अगले ओलिंपिक में भी ये खिलाडियों को एक महीने पहले रवाना कर देगा और अधिकारियों जितना ही पैसा दे देगा .... और फिर ६० सालों को कोसेगा ....

और खिलाडियों के अलावा बाकी सब का ऐशो आराम और हराम पहले जैसा ही चलता रहेगा ....

साक्षी बिटिया को व्यक्तिगत रूप से बधाई और धन्यवाद .... पर राष्ट्रीय बावरों को धिक्कार !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment