Friday 12 August 2016

// और केजरीवाल सही पकडे हैं .... पंजाब - गोवा - गुजरात ....//


आपने तेल के कई फायदे सुने होंगे .. तेल देखा होगा - तेल की धार भी देखी होगी .. और तेल से जंग की ऐसी तैसी होते देखी होगी .... पर क्या आपने कभी जंग के फायदे की भी कल्पना करी थी .... नहीं ना ?? ....

लेकिन अब देखिये विपश्यना और इफरात में दिमाग होने का कमाल ....

केजरीवाल १० दिन की विपश्यना के बाद लौटे - और उन्हें एहसास हो गया कि दिल्ली चुनाव में भारी बहुमत की जीत गई तेल लेने - कोर्ट के निर्णय अनुसार तो दिल्ली में अब जो कुछ है वो जंग ही है .... सो क्यूँ न जंग का फायदा उठाया जाए ?? ....

और लगता है केजरीवाल ने सदैव की तरह अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग किया और विपश्यना कर लौटते ही त्वरित सहर्ष निर्णय लिया कि मजबूरन ही सही दिल्ली को जंग के हवाले कर दिया जाए और आगे बढ़ा जाए ....

और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि दिल्ली के सबसे खासमखां और कार्यरत ३ मंत्रियों को केजरीवाल ने दिल्ली के बाहर की जवाबदारियां सौंप दी हैं .... दिल्ली उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गोवा और कपिल मिश्रा और आशुतोष को गुजरात की जिम्मेदारी सौंप दी है .... यानि अब दिल्ली जंग भरोसे .... है ना !! 

और मुझे लगता है कि अब दिल्ली की जिम्मेदारी और जवाबदारी अप्रत्यक्ष रूप से जंग के हाथों सौंप और अधिकारों का मामला प्रत्यक्ष रूप से सुप्रीम कोर्ट को सौंप केजरीवाल स्वयं पंजाब को समर्पित हो जाएंगे ....

यानि आप कह सकते हैं ....
केजरीवाल सही छोड़े हैं .... दिल्ली ....
केजरीवाल सही छेड़े हैं .... जंग ....

और केजरीवाल सही पकडे हैं .... पंजाब - गोवा - गुजरात ....

यानि अब उल्टे मोदी फंसे हैं जंग भरोसे .. हा ! हा !! हा !!! ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment: