Tuesday 23 August 2016

// भागवत जी .. है कोई माई का लाल जिसने संघियों को बच्चे पैदा करने से रोका हो ?? ..//


संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कुछ ऐसा कह दिया जिसका स्पष्ट मतलब ऐसा निकल गया कि .. हिंदुओं को किसने रोका है - हिंदुओं को और बच्चे पैदा करने चाहिए ....

और अधिकांश लोग संघियों से अपेक्षा करने लगे कि वो बच्चे पैदा करें .... किसने रोका है ?? .. बल्कि संघियों को तो बच्चे ही बच्चे पैदा करने चाहिए .... आदि .... 
और तो और मार्किट में ये मांग भी होने लगी कि मोदी और खुद भागवत भी तो हिन्दू हैं - वो भी बच्चे पैदा करें - दस-दस करें .... उन्हें भी किसने रोका है .. किसने टोका है .. है कोई माई का लाल ?? ....

पर भाइयों और बहनों !! .. मैं ऐसी समस्त मांगों की निंदा करता हूँ .... 

कारण ये कि - जो मांगे पूरी होना असम्भव हो ऐसी महत्वाकांक्षी मांगे नहीं करना चाहिए ....

लोगों को यह भी सोचना चाहिए कि केवल शादी कर लेने से ही बच्चे थोड़े ही पैदा हो जाते हैं ....
और बच्चे पैदा करने के लिए शादी भी तो करना ही होती है - अन्यथा यदि बच्चे हो भी गए तो वो कौन सी जात के कहलाएंगे कैसे निर्धारित हो सकेगा ???? .. है ना !! ....

मेरी बात बिलकुल सरल सपाट और अकाट्य है - पर तल्ख़ भी - इसलिए भक्तों के भेजे में घुसेगी नहीं ....

इसलिए भक्तों से गुज़ारिश है ज्यादा दिमाग घिसने की ज़रुरत नहीं है .. क्योंकि केवल दिमाग घिसने से भी कुछ पैदा नहीं होगा .... हा ! हा !! हा !!! ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment:

  1. बहुत जबरदस्त लिखतें ह आप

    ReplyDelete