Tuesday 23 August 2016

// पाकिस्तान 'नर्क' .. क्या हिंदुस्तान 'स्वर्ग' ?? .. तौबा !! ....//


देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हमारे देश के रक्षामंत्री कहलाए जा सकते हैं .... पर भक्त तो मोदी को ही अव्वल मानेंगे .. तो मैं भी मान लेता हूँ कि हमारे मोदी जी के द्वारा नियुक्त हमारे रक्षामंत्री मोहन पर्रिकर सबसे शक्तिशाली ना सही सबसे काबिल व्यक्ति तो है हीं .... अब मानने में क्या जाता है ?? ....

और जब हमारे काबिल रक्षामंत्री ने कह दिया कि "पाकिस्तान नर्क है" .. तो मानना पड़ेगा .. जी हाँ मानना ही पड़ेगा .. पर्रिकर काबिल जो ठहरे .. और मानना इसलिए भी जरूरी है कि नहीं तो आप राष्ट्रद्रोही करार दिए जा सकते हैं .... और मैं ठहरा ठेठ भारतीय और राष्ट्रप्रेमी .. इसलिए मैं अपने आप पर राष्ट्रद्रोह का आरोप तक लगने का कोई चांस भी नहीं ले सकता .... इसलिए मैं भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए अंततः मान लेता हूँ कि - "पाकिस्तान नर्क है" ....

पर राष्ट्रद्रोह के संभावित आरोप से बरी-जिम्मे होने के बाद मैं ये तो पूछ ही सकता हूँ कि ....

आदरणीय मोदी जी या पर्रिकर जी !! क्या मुझे बताएंगे कि क्या "हिंदुस्तान स्वर्ग है" ???? ....

यदि आपका जवाब हाँ है तो मेरी प्रतिक्रिया स्पष्ट और सपाट है कि - आप फडतूस हैं और धूर्त भी ....

क्योंकि अपने कान और दिमाग के ढक्कन खोल के भलीभांति जान लें कि आज भी इस देश में कई करोड़ लोग नारकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं ....

और क्योंकि ताज़ा-ताज़ा बात है - हमारे देश की एक खिलाड़ी ओ.पी जैशा ४२ किमी की मैराथन दौड़ दौड़ी - और वो भी ओलंपिक में भारत की ओर से - और उसे पानी तक नसीब नहीं हुआ - और उसे नर्क की अनुभूति हो गई - वो मरणासन्न हो गई - और मैं सन्न रह गया .. और इस देश के मोदी जी ने या पर्रिकर जी ने अभी तक शर्म आ जाने का इज़हार तक नहीं किया .... नर्क स्वर्ग के बीच में शर्म भी कहाँ ?? 

इसलिए इस देश में ऐशो आराम से रहने वाले कई लोगों के लिए तो ये देश स्वर्ग हो सकता है - है भी - पर कोई भी इस देश को स्वर्ग कैसे कह सकता है ?? .. नहीं ना ?? ....

और यदि हिंदुस्तान स्वर्ग नहीं है - तो फिर क्या है ?? .... नर्क ?? .. तौबा !! तौबा !! ....
स्वर्ग भी नहीं - और नर्क भी नहीं - तो क्या ???? ....

कहीं 'स्वर्ग' 'नर्क' के बीच बेडा 'गर्क' तो नहीं ????

लगता तो ऐसा ही है - क्योंकि मेरा दावा है कि मोदी जी और पर्रिकर जी और उनके कई मातहत और उनके कई पूर्वज 'नर्क' हो आए हैं - मोदी जी तो स्पेशल प्लेन से हो आए हैं - और इंशाअल्लाह आगे भी कई बार 'नर्क' जाते रहेंगे .. और तब हम यही कहने के लिए मजबूर होंगे कि - काहे का नर्क काहे का स्वर्ग - हमारे इन शक्तिशाली और काबिल मंत्रियों ने बिना 'शर्म' बेडा 'गर्क' कर दिया रे !! .... है ना ??

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment