Wednesday 20 June 2018

// पते की बात तो यही है कि.. पता नहीं !!.. पता नहीं !!.. इन्हें कुछ पता नहीं !!.. ..//


भाजपा का कोषाध्यक्ष कौन है ??.. पता नहीं !!..
देश का वित्तमंत्री कौन है ??.. पता नहीं !!..
केजरी ९ दिन तक एलजी हाउस के वेटिंग हॉल में क्यों बैठे रहे ??.. पता नहीं !!..
जम्मू-कश्मीर में ३ साल तक क्या और क्यों होता रहा ??.. पता नहीं !!..
राफेल डील में लगे आरोपों पर मोदी जवाब क्यों नहीं देते ??.. पता नहीं !!..
अखिलेश सरकारी बंगले से क्या उखाड़ ले गए ??.. पता नहीं !!..
रोबर्ट वाड्रा और जय शाह ईमानदार या बेईमान ??.. पता नहीं !!..
नोटबंदी के बाद कितना रोकड़ बैंकों में जमा हुआ ??.. पता नहीं !!..
राम मंदिर कब तक बनेगा ??.. पता नहीं !!..
स्वास्थ्य शिक्षा सुरक्षा संबंधित व्यवस्थाएं क्यों चरमरा गईं ??.. पता नहीं !!..
रेल की हालत क्यों दयनीय होती जा रही है ??.. पता नहीं !!..
कश्मीर पर सरकारी नीति क्या है ??.. पता नहीं !!..
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब क्यों नहीं दिया जा सका ??.. पता नहीं !!..
नजीब कहाँ है ??.. पता नहीं !!..
नीरव मोदी कैसे दुनिया घूम रहा है ??.. पता नहीं.. 
क्या मेहबूबा दागी-बागी है ??.. पता नहीं !!..
क्या हमारी सेना को शौर्य क्रिया करने की छूट दे दी गई थी ??.. पता नहीं !!..

पता नहीं !!.. पता नहीं !!.. पता नहीं !!.. भक्तों को कुछ पता नहीं !!..

पर मुझे सब कुछ पता है..
और मुझे ये १००% शर्तिया पता है कि दुर्भाग्यवश इस देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है.. जो अब तक ४ साल में बुरी तरह से असफल रहे हैं - और जो नाकाबिल नाकारा हैं और बदनीयत और स्वार्थी भी हैं और बेहद बड़बोले और झूठे व्यक्ति हैं !!..

पता है मैं ऐसा क्यों कह रहा हूँ.. क्योंकि मुझे भी पता नहीं कि इसके अलावा और क्या कहूँ ??.. किसी और भक्त को इस पूरे विषय में कुछ और भी पता हो तो वो अपना पता गुप्त रखते हुए पते की बात कह सकता है.. और कम से कम एक बात तो बता ही सकता है कि भाजपा का कोषाध्यक्ष कौन है.. या फिर मोदी के लिए और क्या कहा जाए ??..

तो मित्रो बताओ.. आज फिर मैंने "पता नहीं" विषयक पते की ही बात कही ना !!.. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment