Thursday 7 June 2018

// एक संस्कारित हस्ती का बदनाम बस्ती में जाना.. तौबा !!.. ..//


आज मुझे हमारे इंजीनियरिंग कॉलेज के समय पूरे बैच के साथ लगाया गया वो 'बॉम्बे टूर' याद आ गया.. ..

मेरा एक सहपाठी जो एक अच्छे संस्कारित घर से था वो बॉम्बे टूर के दौरान 'रेड एरिया' की बदनाम बस्ती में गया और ये बात सब को मालुम भी पड़ गई.. और जब सब से सामना हुआ तो झेंपते हुए कहने लगा कि - "मैं तो उन्हें समझाइश देने गया था कि जो वो कर रही हैं वो ठीक नही" !!..

और वर्षों पुराना ये वाकया मुझे आज इसलिए याद आया क्योंकि आज फिर एक संस्कारित माने जाने वाली हस्ती एक बदनाम बस्ती में पहुंची है.. ..

देखें लौटने / लोटने पर क्या जवाब आता है..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment