Wednesday 18 January 2017

// कल आडवाणी - आज तिवारी - कल हज़ारे ?? .. मार्गदर्शकों का दर्शन करते रहें ....//


परम पूज्य रात्रिस्मर्णीय आसारामी N.D. तिवारी आज N.D. मोदी की अपनी पैतृक मातृक भ्रातृक पार्टी में खिचे चले गए .. और उन्हें लपक भी लिया गया .. ..

मैनें कहा था ना कि संस्कार कभी छुपते नहीं .. और भाजपा एक संस्कारित पार्टी है .. और मैनें तो ये भी कहा था ना - कि संस्कारित व्यक्ति तो मरते दम भी अपनी या फिर दूसरे की भी जड़ खोद निकाल लेता है .. और ये भी - कि राजनीति में कोई पद पक्का नहीं होता .. आज है कल नहीं रहेगा .. ..

सो अब प्रश्न खड़ा होता है कि लालकृष्ण आडवाणी मार्दर्शक बने रह सकेंगे ?? .. या क्या अंध मार्गदर्शक ही बने रहेंगे ?? .. या मूक मार्गदर्शक बने बने पीछे के मार्ग से निकाल भगा दिए जाएंगे ?? .. और मैं तो यह भी सोच रहा था कि यदि ऊपर जाने की उम्र में कोई भाजपा में खिंचा चला जाता है तो फिर फर्क भी क्या पड़ता है .. अंत तो एक जैसा ही हुआ ना .. मोक्ष तो प्राप्त हो ही जाएगा ना .. मरेगा नहीं तो मार तो दिया ही जाएगा ना .. नहीं तो भगा तो दिया ही जाएगा ना !! .. ..

खैर ये तो भाजपा का आंतरिक मामला है .. और अब तो भाजपा में बहुत कुछ आतंरिक महत्वपूर्ण हो जाएगा .. मसलन अब तो सब के 'अंदरूनी' मामले भी सामने आ ही सकते हैं .. जैसे हो सकता है कि कल ही N.D. तिवारी की जगह अन्ना हज़ारे मार्गदर्शक बना दिए जाएं .... है ना !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment