Tuesday 31 January 2017

// दुश्मन नंबर १ और भक्त भी एक ही भाषा बोलें .. अपने यहां तो ये निषेध है ना ? ....//


हाफ़िज़ सईद .. २४ साल पुराना वही १९९३ वाला मुम्बई बम कांड का मास्टर माइंड - भारत का दुश्मन नंबर १ .. उसे अमेरिका के दबाव में पाकिस्तान ने नज़रबंद कर दिया है - ऐसा समाचार मालुम पड़ा है .. और समाचार आते ही भक्त खुश हो गए हैं क्योंकि ये भी तो मोदी की ही सफलता मानी या ठहराई जा सकती है .. ..

बस भक्तों की ये अदा मुझे बहुत अच्छी लगती है .. भक्त बहुत खुश मिज़ाज़ जो हो चले हैं - हर हालात में खुश दिखने लगे हैं - चाहे नोटबंदी में लाइनों में खड़ा होना हो या २०१७ की सन्निकट हार में निर्विकार भाव से खुश ना होते हुए भी खुश दिखते रहना .. ..

पर एक बात थोड़ी समझ नहीं आती - ये खुश मिज़ाज़ भक्त केजरीवाल के नाम से ही इतना भड़क क्यों जाते हैं ?? .. और कभी कभार ये आतंकी जैसा ही क्यों बोलने लगते हैं ?? .. मसलन हाफ़िज़ सईद खुद बोला है कि उसकी नज़रबंदी ट्रम्प और मोदी की दोस्ती के कारण हुई है - फिर भक्त क्यों इतरा रहे हैं कि ट्रम्प और मोदी की दोस्ती हो गई है .. ..

क्योंकि फिर तो ये वैसी ही बात हुई ना - जैसे पाकिस्तान और केजरीवाल दोनों ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग लिए थे ?? .. या फिर बिहार चुनाव परिणामों से केजरीवाल भी और पाकिस्तानी भी खुश हो गए थे ?? .. .. ऐसा होना अपने यहां तो निषेध है ना ?? .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl 

No comments:

Post a Comment