Monday 23 January 2017

// यानि केजरीवाल ने तो अभी से मोदी सरकार के समीकरण बिगाड़ दिए .. तौबा !! ....//


इतिहास की बात है - गोवा की बात है - मनोहर पर्रिकर वहां के मुख्यमंत्री हुआ करते थे - उनकी छवि अच्छी थी - पर उन पर खराब नज़र पड़ गई - मोदी उन्हें केंद्र में ले आए - और बना दिया रक्षा मंत्री .. ..

और भक्तों का ऐसा मानना है कि वो बहुत ही सक्षम और सफल रक्षा मंत्री रहे - और उन्होंने वो सर्जीकल स्ट्राइक भी करी जिसके सबूत केजरीवाल ने मांगे थे - और उन्होंने पाकिस्तान को तो दे दे दे दे दे दे इतने मुहंतोड़ जवाब दिए कि बस पूछो ही मत - क्योंकि पूछना तो वैसे भी मना है .. ..

पर इनका बताना मना नहीं है - सो अमित शाह ने अभी गोवा में बता दिया है कि चुनाव बाद पर्रिकर को वापस गोवा लाने पर निर्णय लिया जाएगा .. ..

तौबा !! भक्तों तौबा !! भाजपाइयों तौबा !! देशभक्तों तौबा !! स्वार्थियों तौबा !! .. एक छोटे से प्रदेश की भलाई के नाम पर पूरे राष्ट्रहित की बलि ?? .. .. शर्म नहीं आती ?? .. ..

या कहीं ऐसा तो नहीं कि अब मोदी को पर्रिकर नहीं भा रहे या पर्रिकर को भाजपा या मोदी सरकार ?? .. .. या फिर ये अफरा तफरी का माहौल केवल केजरीवाल के हाथों तय हार के कारण तो नहीं ?? .. .. 

यानि केजरीवाल ने अभी से मोदी सरकार के समीकरण बिगाड़ दिए ?? .. ..
तौबा तौबा तौबा !! .. है ना !! .. !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment