Sunday 15 January 2017

// गुरु सिद्धू कांग्रेस में शामिल - अब उलटफेर देखना - भाजपा '0' और कांग्रेस ३-४-५ ..//


ताली ठोको गुरु तालियां ठोको !! .. हाथ से भी ठोको पाँव से भी ठोको !! .. ..

हैरतअंगेज़ चौकाने वाली ब्रेकिंग न्यूज़ - गुरु सिद्धू पत्नी के नक़्शे कदम स्वयं भी कांग्रेस में शामिल हो गए .. .. इसमें चौकाने वाली बात कांग्रेस में शामिल होने की नहीं है .. चौकाने वाली बात तो यह है कि गुरु शामिल हो गए .. ..

पर शायद पत्नी के लिए यह शुभ नहीं हुआ लगता क्योंकि सुन रहे हैं गुरु शायद पहला काम पत्नी का अमृतसर ईस्ट से टिकट काटने का ही करने वाले हैं .. और शायद शुभ तो स्वयं गुरु के लिए भी नहीं क्योंकि 'गुरुघंटाल कैप्टेन' गुरु को ही जीतने नहीं देंगे .. ..

पर मुझे लगता है कांग्रेस के लिए ये शुभ समाचार हो सकता है क्योंकि गुरु के पार्टी में आने से कांग्रेस के पास भाजपा से दिल्ली का बदला लेने का एक स्वर्णिम अवसर है .. क्योंकि यदि कांग्रेस चाहे और पूरा ज़ोर लगा दे तो भाजपा को '0' पर समेट कर पंजाब चुनाव में ३-४-५ सीट जीत कर हिसाब चुकता कर सकती है .. हाँ नहीं तो !! .. है ना !! .. ..

और इसलिए मुझे लगता है बेआबरू हो भाजपा से निकले गुरु सिद्धू 'चरखेवाले' का चरखा तो चला ही देंगे - उसे बता ही देंगे कि जुमले घड़ने में गुरु का कोई सानी नहीं .. .. हा !! हा !! हा !! .. खट्टाक !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment