Sunday 29 January 2017

// अब ट्रम्प की मानवबंदी पर मोदी मौन क्यों ?? ....//


अब भक्त भी ना !! .. भक्ति के जोश में कहने लगे थे कि ट्रम्प मोदी के मुकाबले दोयम दर्जे के ही हैं .. और मैं हमेशा से महसूस करता रहा कि मोदी तो हैं ही दोयम दर्जे के - फिर उनका मुकाबल ट्रम्प से करना तो गलत ही होगा .. ..

और देखिये मेरी बात सिद्ध भी हो गई .. मोदी नोटबंदी कर इतरा रहे थे - जबकि ट्रम्प ने तो ७ मुस्लिम देशों की मानवबंदी ही कर मारी .. ..

लेकिन आप ये देखें कि इस वैश्विक असर वाली घटना पर वैश्विक अधिकार प्राप्त मोदी ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है - जबकि ट्रम्प के विरोध में थोकबंद प्रतिक्रियाएं विदेश से ही नहीं अमेरिका के अंदर से भी आ चुकी हैं - और कनाडा जैसे पडोसी देश से भी अधिकारिक रूप से आ चुकी हैं .. ..

और मेरे मतानुसार तो हर भारतीय और हर एनआरआई भी ट्रम्प के इस कृत्य को सही निरूपित नहीं करेगा .. पर मोदी चुप हैं - भाजपा चुप है - कारण ?? .. ..

कारण मैं बताता हूँ .. मोदी एक ऐसे इंसान हैं जो मानवता और राष्ट्र और समाज से ऊपर उठकर संकीर्ण सोच से ही अपने आपको महामंडित करने की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं .. इसलिए मुद्दे के गुण-दोष से अलग हट वे यही सोचते रह जाते हैं कि उनके स्वार्थ यानि ब्रांड मोदी के लिए लाभप्रद क्या ?? .. मसलन यदि वो ट्रम्प के इस निर्णय का विरोध करते हैं तो कहीं ५ राज्यों के चुनावों पर इसका विपरीत असर तो नहीं पड़ जाएगा ?? .. वैसे ठीक भी है - जब दाल इतनी पतली हो चली हो तो फिर डरना तो स्वाभाविक है .. क्योंकि राम मंदिर जैसे पुराने मुद्दे को अभी हाल उछाल इस नए संवेदनशील सांप्रदायिक पचड़े में पड़ना तो मूर्खता ही होगी ना !! .. तो आप तो समझ गए ना - कि मोदी चुप क्यों हैं !! .. ..

पर मोदी चुप रहेंगे तो क्या - मैं थोड़े ही दोयम दर्जे का हूँ - इसलिये बुलंद आवाज़ के साथ कहता हूँ कि धार्मिक आधार पर ट्रम्प का यह निर्णय गलत है गलत है गलत है !! .. कोई भक्त यदि इस निर्णय को सही मानता हो तो वो चुपचाप पोस्ट पढ़ कर कुढ़ने के लिए स्वतंत्र है - क्योंकि निर्णय को गलत कहते ही वो तो फंस सा जाएगा ना !! .. तो आप तो यह भी समझ गए ना - कि भक्त चुप क्यों रहेंगे !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment