Thursday 26 January 2017

// प्रिय आपियन्स बधाई !! पंजाब-गोवा जीत के बाद भी बड़े लक्ष्य पर ध्यान रखिएगा ..//


गणतंत्र दिवस की सभी को अनेक शुभकामनाओं के साथ इस सुअवसर पर मेरी 'आप' पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपने विरोधियों के परिप्रेक्ष्य में कुछ प्रश्न .. ..

क्या आपने अभी हाल में किसी को "अच्छे दिन" के बारे में कुछ भी कहते सुना ?? .. ..
क्या किसी को होशो-हवास में मोदी-मोदी-मोदी कहते सुना ?? .. ..
क्या किसी को "अब की बार मोदी सरकार" ऐसा भी कहते सुना ?? .. ..
क्या किसी को राम मंदिर के निर्माण की तारीख बताते सुना ?? .. ..
क्या किसी को गौमाता पर गर्व करते सुना ?? .. ..
क्या मैली हो रही पवित्र गंगा माँ को किसी को बुलाते सुना ?? .. ..
क्या किसी को लव जेहाद के बारे में चिल्लाते सुना ?? .. ..
क्या किसी को विकास पुत्तर के बारे में फांकते सुना ?? .. ..

अरे ये सब तो छोडो .. ईमानदारी से बताना .. ..
क्या अभी हाल में किसी को ये नोटबंदी या कालेधन के बारे में फुसफुसाते भी सुना ?? .. ..
क्या किसी को सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते पाया ?? .. ..
क्या आपने बुलेट ट्रेन या स्मार्ट सिटी की बकवास सुनी ?? .. ..
क्या आपने किसी को जीएसटी के फायदे गिनाते सुना ?? .. ..
या फिर .. ..
क्या किसी को बेरोज़गारी गरीबी के बारे में ही कुछ ठोस बात करते सुना ?? .. ..
या अरहर की दाल या पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में कुछ कहते सुना ?? .. ..
और तो और .. .. 
क्या आपने कभी डिग्री विवाद या सहारा बिड़ला रिश्वत पर किसी को सफाई देते सुना ?? .. ..
या फिर पाकिस्तान के विरुद्ध भी किसी को सीना ताने कुछ कहते सुना ?? .. ..

नहीं ना ?? .. .. बिल्कुल भी नहीं सुना ना !! .. .. 

पर अभी हाल में विरोधियों से ये तो सुना ना कि सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के आरोप !! .. ..
केजरीवाल के रिश्तेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप !!  .. ..
संजय सिंह ने केजरीवाल को पत्र लिखा !! .. ..
कुमार विश्वास भाजपा में शामिल होंगे !! .. ..

इसलिए मैं आपका ध्यान एक संजीदा बात की तरफ आकर्षित करना चाहता हूँ .. .. और वो बात मेरे दिमाग की है जो आज मैं दिल से आपसे साझा करना चाहता हूँ .. ..

५ राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद मोदी की प्रधानमंत्री पद से छुट्टी कभी भी हो सकती है .. इसलिए पंजाब-गोवा जीत के बाद भी अफवाहों पर हँसते-हँसते दिल दिमाग से अपनी लक्ष्य प्राप्ति हेतु देशहित में अपने गणतंत्र को सफल बनाने हेतु प्रयासरत रहिएगा .. सफलता आपके द्वार पर खड़ी दिखती है .. ..

आपकी ईमानदारी और मेहनत को सलाम करते हुए आपको अब तक की शानदार कार्यकुशलता और कामयाबी के लिए बधाई !! देश के उज्जवल भविष्य की कामना !! जय हिन्द !! .. ..

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment