Saturday 28 January 2017

// क्या कहा !! एनडीए को ३६० सीट !! .. तो क्या सिद्धू अगले प्रधानमंत्री ?? ....//


जो लोग अब तक मीडिया पर तनिक भी विश्वास बरकरार रखते हैं - आज उनके ध्यानाकर्षण हेतु ..
कृपया विदित हो कि  .. ..

किसी ने ये अफवाह नहीं उड़ाई है कि - - राम मंदिर बन गया है - या कॉमन सिविल कोड लागू हो गया है - या धारा ३७० हटा ली गई है - या महँगाई घट गई है - या गंगा निर्मल हो गई है - या वाड्रा या माल्या या ललित जेल पहुँच गए हैं - या वाड्रा को जेड सिक्योरिटी नहीं मिली है - या पाकिस्तान को सबक सिखाया जा चुका है - या सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मिल गए हैं - या मोदी कभी शरीफ से मिलने पाकिस्तान गए ही नहीं - या भाजपा और पीडीपी का बंधन टूट गया है - या सभी भ्रष्टाचारियों की जाँच शुरू हो गई है - या एफडीआई पर रोक लगा दी गई है - या भाजपा का सारा चंदा सही पाया गया है - या सारा कालाधन पकड़ लिया गया है - या सभी नेता अब कैशलेस हो गए हैं - या मोदी-चरखे वाली फोटो युक्त १००० का नया नोट जारी हो गया है - या जनधन खातों में अब सरकार द्वारा पैसा डालना शुरू कर दिया गया है - या डॉलर की कीमत रिकॉर्ड मज़बूत हो गई है - या अब गरीबों के लिए बनाए गए मकान गरीबों को देने की शुरुआत कर दी गई है - या मोदी की डिग्री सही है - या जसोदाबेन एक कल्पना है - या मोदी ने अब फेंकना बंद कर दिया है .. ..

पर इसके बावजूद बिना सिर-पैर की ये अफवाह कौन बेशर्म धूर्त फैला रहे हैं कि यदि आज चुनाव हुए तो एनडीए को ३६० सीटें प्राप्त होंगी ?? .. और क्या कोई अक्लमंद हैं जो अब भी इस पर विश्वास कर सकते हैं ?? .. ..

मेरे कहने का मतलब तो सिर्फ इतना है कि यदि फेंकना भी हो या अफवाह उड़ाना भी हो तो भी कुछ इस तरह से करो कि कम से कम कुछ लोग तो बेवकूफ बन सकें - इस तरह तो नहीं ना कि खुद ही बेवकूफ सिद्ध हो जाओ .. .. या सिद्धू कहलाओ .. ..

मसलन माना चुनाव का समय है - तो अफवाह ऐसी उड़ाओ कि केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनेंगे - पर ऐसी तो नहीं उड़ाओ ना कि अमरिंदर या बादल पंजाब के अगले मुख्यमंत्री - या मोदी के बाद सिद्धू अगले प्रधानमंत्री .... हा !! हा !! हा !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment