Monday 5 February 2018

// इंतज़ार अब और नहीं.. मोदी अब और नहीं.. ..//


समय माहौल तो बजट का है.. और शायद बात अर्थव्यवस्था से जुड़े आंकड़ों की होनी चाहिए थी..

पर बात हो रही है एक दुखद आंकड़े की .. ३५ दिन में हमारे १२ जवान शहीद..

और मोदी आर्थिक मोर्चे पर भी विफल रहे और देश की सुरक्षा के मोर्चे पर भी शर्मनाक सिद्ध हुए.. और बाकी हर मोर्चे या क्षेत्र में भी भरपूर टंटे हो रखे हैं.. और हालात बद से बदतर हो चले हैं..

और मुझे समझ नहीं आता कि जब पूरा देश ये चीत्कार करने लगा है कि -  मोदी को और शहादत होने का इंतज़ार किए बिना कार्यवाही करनी चाहिए थी -  तो फिर भक्त और समझदार लोग भी किस मुंह से किस बात का इंतज़ार कर रहे हैं ??.. ये मोदी नाम की पनौती को उखाड़ क्यों नहीं फेंकते ??..

आखिर हम अक्षम मोदी को कब तक सहते रहेंगे और बेचारे को कब तक कोसते रहेंगे ??.. क्या हमारी भी देश के प्रति और अपने प्रति कुछ जवाबदारी है या नहीं ??..

और क्या जरूरी है कि मोदी को पूरे ५ साल सर पर बैठाए रखा जाए ??.. क्या साढ़े तीन साल में भी सम्पट नहीं बैठी कि ये आदमी अजीब खपती है जो देश का कीमती और महत्वपूर्ण समय यूं ही लम्बी लम्बी फेंक खपा रहा है ??..

हाथ जोड़ के विनती है कि और कुछ नहीं तो शहीद कपिल कुंडू की शहादत के बदले आज से ही कुछ देशहित में करने की ठान लें.. और देश की सत्ता से मोदी जैसे अक्षम व्यक्ति को बेदखल करें..

ज़िन्दगी बड़ी होनी चाहिए.. लम्बी नहीं..

इंतज़ार अब और नहीं.. मोदी अब और नहीं..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment