Saturday 10 February 2018

// बेइज़्ज़ती का अट्टहास अभी और बाकी है.. ..//


शर्मनाक !!
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगाया गया..
नारा लगाने वाला नेशनल कांफ्रेंस का विधायक अकबर लोन बताया जा रहा है.. यानि विधायक विपक्ष का है.. ना भाजपा का ना पीडीपी का..

जेएनयू में भी देश विरोधी नारे लगने के आरोप लगाए जाते रहे.. पर कोई पकड़ा नहीं गया था.. और जो पकडे गए थे वो देशभक्त निकले और आजकल आज़ाद घूम रहे हैं..

अब आगे क्या ??..

भक्त कुछ कहेंगे या करेंगे.. या पकौड़े तलेंगे ??..

और क्या इस देश में असली मुजरिम बचते या बचाए जाते रहेंगे.. और निर्दोष लोगों को देशद्रोही के झूठे इल्ज़ामों में लपेट घृणित रूप से परेशान किया जाता रहेगा ?? .. क्या देशवासियों को "पाकिस्तानी" बोलकर या "पाकिस्तान चले जाने" की धमकियां देकर खुद को तुर्रमखां समझा जाएगा ??..

अभी और अट्टहास लगने बाकी हैं.. बेइज़्ज़ती होना अभी और बाकी है.. नेहरू पटेल के किस्से भी अभी और बाकी हैं.. आप इंतज़ार कर सकते हैं.. या देश का अहित होने के जिम्मेदार जवाबदार टुच्चों का ससमय विरोध !!.. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment