Thursday 5 November 2015

// पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे या नहीं ?? ....//


बिहार चुनाव की जब घोषणा हुई थी तब स्वाभाविक प्रश्न था - बिहार में कौन जीतेगा ??

चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई और खूब तगड़ा प्रचार हुआ ....
भाजपा ने प्रधानमंत्री झोंक दिए और बाकी सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी ....

और आज जब वोटिंग संपन्न हुई है तब मुख्य प्रश्न यह बना हुआ है कि - पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे कि नहीं ??

आशा थी उपरोक्त प्रश्न का उत्तर आज एग्जिट पोल्स के माध्यम से मिल जाएगा ....
पर भारत देश के तमाम एग्जिट पोल्स भी अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाए हैं कि - पाकिस्तान में पटाखे फूटेंगे कि नहीं ??

और इसलिए मैं देख रहा हूँ कि बिहार में कोई जीते या हारे - ८ तारिख से दिवाली तक भारत में पटाखे तो फूटेंगे ही - पर साथ ही कई लोग भाजपा की ऐसी राजनैतिक फूहड़ता पर अपना माथा अभी से फोड़ रहे हैं ....

ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि जब भाजपा का विरोध करने वाले हर व्यक्ति को पाकिस्तानी एजेंट बता दिया जाए या पाकिस्तान जाने की समझाइश या धमकी दे दी जाए और बिहार के चुनाव नतीजों को भी सीधे-सीधे पाकिस्तान से जोड़ दिया जाए - तो जीते हारे कोई भी - माथे तो भारत में ही फूटेंगे .... क्योंकि भारत में भारतीय रहते हैं - पाकिस्तानी नहीं !!!!

No comments:

Post a Comment