Saturday 7 November 2015

// स्थापित होता है कि "असहिष्णुता" हर स्तर पर पसर रही है ....//


पूरी दुनिया को ये बताने के लिए कि भारत असहिष्णु नहीं है - आज भाजपा सांसद किरण खेर के गैरराजनैतिक पति श्री अनुपम खेर फिल्मिस्तान और अन्य सामाजिक सहिष्णुओं के टोले के साथ दिल्ली में एक मार्च निकाल रहे हैं .... पूर्ण प्रजातान्त्रिक तरीके से ....

इस मार्च के द्वारा उन आरोपित कांग्रेसियों एवं वाम समर्थकों तथा मोदी विरोधी "निरूपित दरबारियों" का भी विरोध किया जा रहा है - जिन्होंने असहिष्णुता के विरुद्ध निकट भूत में अपने पुरूस्कार लौटा दिए थे या लौटाने की घोषणा करी थी .... प्रजातंत्र का दुरपयोग करते हुए ??

पूर्ण सहिष्णुता के साथ मेरी प्रतिक्रिया ....

इस देश में असहिष्णुता की कोई ताज़ा हवा नहीं चली है - यह बात स्थापित करने की चेष्टा में अपने को "गैर-दरबारी" मानने का ढोंग करने वाले "दरबारियों" द्वारा आज का दिल्ली में यह मार्च स्वतः ही स्थापित कर देता है कि - असहिष्णुता हर स्तर पर पसर रही है .... और "दरबारी" असहिष्णु हैं ....

मेरी सीधी अकाट्य बात को ऐसे भी समझा जा सकता है कि - स्वयं को गांधी अनुयायी होने का दावा ठोंकने वाला कोई भारतीय कुछ ऐसा कहे कि ....

// जो अहिंसा के विरूद्ध बोलेगा वो मार दिया जाएगा .... गांधी ज़िंदाबाद !! - भारत ज़िंदाबाद !! .. //

No comments:

Post a Comment