Wednesday 4 July 2018

// 'आप' का जश्न.. भक्तों का दुखड़ा.. कांग्रेस की खिसियाहट.. टुच्चों की अराजकता.. ..//


आज दिल्ली में केजरीवाल और एलजी के बीच अधिकारों की लड़ाई पर सुको का निर्णय आया..
हर समझदार को समझ आया कि निर्णय 'आप' पार्टी की केजरीवाल सरकार के पक्ष में आया..

केजरीवाल और आपियन्स ने इसे अपनी और दिल्ली की जनता की जीत माना और दिल से जश्न मनाया..

पर मोदी सरकार भाजपा और भक्तों की तो सुलगनी ही थी सो सुलग गई.. क्योंकि एक बार फिर अपने जानी दुश्मन केजरीवाल से पटखनी खा गए..

इसलिए जवाब में भाजपाइयों और भक्तों ने इसे मजबूरन और ढीढता से अपनी जीत बता डाला - पर आपियन्स जैसी खुशियाँ नहीं मना पाए - बल्कि रो-रो दिनभर केवल गोदी मीडिया प्रायोजित टीवी प्रोग्राम में मुंह लटकाए यही चिल्ला चोट करते रहे कि - जीत गए हम जीत गए - हार गया केजरी हार गया..

और कांग्रेस ने क्या किया ??.. हा !! हा !! हा !!..
बेचारे मंदबुद्धि अब तक भी निर्णय नहीं कर सके हैं कि इस निर्णय पर अपने आपको खुश होना बताया जाए या दुखी.. और इसी पशोपेश में उनके दिल का दुःख उनके व्यवहार से टपकता रहा.. और सभी कांग्रेसी कभी ख़ुशी कभी गम में रहते हुए खिसियाते रहे .. बेचारे बेगानी शादी में दीवाने अब्दुल्ला जैसे पेश आते रहे.. ..

और कुछ निम्नस्तर टुच्चे लोग विशेष रूप से पात्रा अंजना मनोज नुपुर - विशेष रूप से एक शब्द पर उछल कूद करते दिखे - और वो शब्द था - "अराजकता".. और मैं भी उनकी इसी खिसियानी अराजकता पर हँसते मुस्कुराते प्रसन्न हो स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता रहा..

भगवान् ऐसे अराजक लोगों का बुरा-भला और भला-बुरा करे !!..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment