Saturday 14 July 2018

// जो टुच्चे 'पाकिस्तान' भरोसे हों - उन्हें पाकिस्तान भेजो.. या फिर .. .. .. //


आज फिर भक्तू ने व्हाट्सएप पर कहीं से आया मनगढ़ंत फूहड़ मैसेज चेंपा.. ..
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 
गजब माहौल है आजकल भारत का, और पाकिस्तान का अगला चुनाव भी गजब है.. ..

पाक का हर नेता कह रहा है, "तुम मुझे वोट दो, मैं मोदी जैसा काम कर के दिखाऊँगा।"

और भारत के नेता कह रहे हैं कि.. ..

"अगर आगे भी मोदी को वोट दिया, तो भारत पाकिस्तान बन जाएगा।"
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 

और भक्तू को मेरा दोस्ताना जवाब.. .. 

और इससे ही ये सिद्ध होता है कि पाकिस्तान जाहिल पागल बकवास देश है.. बेवकूफ कहीं के.. उन्हें क्या पता असलियत क्या है !!..

और भक्तू तब से खामोश है..
बात भी नहीं कर रहा है.. दोस्ती का हवाला देने लगा है.. बेचारा !!..

और भक्तू सहित समस्त भक्तों को मेरा धिक्कार !!.. बेशर्मों क्यों पाकिस्तान के पीछे छुपते हो.. और पाकिस्तान के नाम से घृणित राजनीति करते हो.. पाकिस्तान क्या करता है क्या बकता है कब और क्यों खुश हो जाता है - बस दिन रात इसी पर बकवास करते रहते हो.. पर पाकिस्तान  के विरुद्ध जब कार्यवाही नहीं होती है तो बुज़दिल मक्कार नकारा नालायक बेशर्म बने रहते हो..

और इसलिए मुझे लगता है कि - जिन टुच्चों को पाकिस्तान से शिकस्त खा जाने का पछतावा ना होता हो और शर्म भी ना आती हो - और जिन्हें दिन रात पाकिस्तान का जाप करने की आदत हो गई हो - और जिनकी हिन्दुस्तान में दुकान पाकिस्तान के भरोसे या राम भरोसे या हिन्दू-मुसलमान वाले जुमलों और विज्ञापन के भरोसे ही चल रही हो - उन्हें तो पाकिस्तान भेजने वाले हिन्दुस्तानी एजेंट भाजपाई माननीय गिरिराज सिंह के हवाले कर दिया जाना चाहिए.. जो इन सभी टुच्चों को पाकिस्तान भेज सके !!..

और यदि गिरिराज भी ऐसे टुच्चों को पाकिस्तान नहीं भेजें तो इन सबको मानव ढाल के रूप में जीप के आगे बाँध जीप ऐन सीमा पर तैनात कर देनी चाहिए.. और देखना चाहिए कि पाकिस्तान इन्हें मारता है अथवा नहीं ??.. ..

मेरा दावा है - दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा !!.. ..
आपका क्या ख्याल है ??.. ..

ब्रह्म प्रकाश दुआ
'मेरे दिमाग की बातें - दिल से':- https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment