Thursday 16 June 2016

// अरे भक्तों 67 में से 21 घटा के देखो - 2 ही बचेंगे - दोनों बाबाजी के ठुल्लू !! ..//


राजनीति में भी अंकों का खास महत्व है - और भाजपा के लिए तो अंको का ही महत्व है .... और भाजपा अंकों की राजनीति में कभी स्वाभाविक रूप से जीती है तो कभी शर्मनाक रूप से बेइज़्ज़त भी हुई है .. पर शायद कुछ अंक हैं जो उसे उसके अंकीय आकार से बहुत बड़े और भयावह लगते होंगे  ....

उन अंकों में एक अंक है 49 .. जी हाँ सही पकडे हैं - वो ही 'AK-49' जुमले वाला 49 .... क्योंकि वो 49 दिन का आंकड़ा आज बढ़कर 537 हो गया है - जो कल 538 होने वाला है - और लगातार बढ़ते हुए हज़ारों दिन की संख्या में पहुँचने वाला है ....

और ये चमत्कार भी हुआ है एक और चमत्कारिक अंक के कारण - और वो अंक है 67 .... जी हाँ सही पकडे हैं - 70 में 3 कम 67 .... और ये अंक इतना चमत्कारिक है कि बात-बात में गणना की शौक़ीन भाजपा और भक्तों के द्वारा ये गणना करने की ज़ुर्रत भी नहीं हो रही है कि आखिर 67 में से यदि 21 घटाए गए तो शेष क्या बचेगा ????

तो भक्तों की मदद के लिए सदैव तत्पर मैं बता दूँ कि यदि 67 में से 21 निकल जाएंगे तो भी भाजपा के पास बचेंगे 2 बाबाजी के ठुल्लू क्योंकि 3 में से 1 बाबाजी का ठुल्लू पहले ही 'लम्बा' हो चुका है .... तो है ना रोचक अंकगणित !! ....

और फिर उसके बाद भी कई 21 पुनः जुड़ जाएंगे .... जैसे 21 दिल्ली में - 21 x पंज = 105 पंजाब में - और 21+ गोवा में ....

और इस अंकगणित के पीछे जो घटनाक्रम है वो यह है कि - केजरीवाल दिल्ली में संसदीय सचिवों की नियुक्ति कर गैरइरादतन गलती कर गए हैं - और मोदी इरादतन धूर्तता कर रहे हैं .. और जनता गलती और धूर्तता में - तथा गैरइरादतन और इरादतन में फर्क जानती है ....

और फिर केजरीवाल कुछ अलग ही चीज़ हैं - इसलिए मोदी के 'भाइयों और बहनों' इस बार आप मेरा विश्वास करें कि केजरीवाल की गलती मोदी पर भारी पड़ने वाली है .... यानि कर गया कोई भरेगा कोई .. हा !! हा !! हा !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment