Thursday 2 June 2016

// राहुल के कारण मोदी खुश - और मोदी के कारण केजरीवाल खुश ....//



खबर आई - राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे .. या सही मायने में खबर थी - सूत्रों के अनुसार राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी ....

और कई कॉंग्रेसी उत्साहित हो गए - और भाजपाई भी खुश ....

इसका कारण मात्र ये हो सकता है कि राहुल कांग्रेस की ताकत हैं - इसलिए कॉंग्रेसी उत्साहित .... और राहुल ही कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरी हैं - इसलिए भाजपाई खुश ....

तो ये तो हुई कांग्रेस की 'ऐसी की तैसी' .... और अब बात हो जाए भाजपा की ऐसी ही 'ऐसी की तैसी' विषयक ....

मुझे लगता है ठीक इसी परिप्रेक्ष्य में भाजपा और मोदी का भी कांग्रेसीकरण हो चुका है ....

क्योंकि जब तक मोदी भाजपा के शीर्ष पर हैं तब तक भाजपाई बहुत खुश हैं - क्योंकि मोदी ही भाजपा की ताकत हैं .... और क्योंकि अब मोदी ही भाजपा की सबसे बड़ी कमजोरी बनते जा रहे हैं इसलिए केजरीवाल भी बहुत खुश हैं ....

और मुझे लगता है कि यदि कांग्रेस राहुल को अध्यक्ष बनाती है तो - कांग्रेस उत्तरप्रदेश हार जाएगी ....
और यदि भाजपा मोदी को 'पोस्टर बॉय' बनाए रखती है तो - भाजपा पंजाब हार जाएगी ....

और इसलिए आज मैं उन्मुक्त भाव से शहंशाह-शहजादे यानि मोदी-राहुल की जोड़ी को बहुत शुभकामनाएं देता हूँ .... और केजरीवाल को भी .. क्योंकि देश 'कांग्रेस-मुक्त' और 'भाजपा-मुक्त' होने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है ....

पुनश्च : हो सकता है कि आप में से भी कुछ सोच रहे होंगे कि राहुल की तरह मोदी भी भाजपा की कमज़ोरी भी और ताकत भी क्यों ?? .. कारण है कि मोदी ही ऐसे इकलौते भाजपाई हैं जो हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ बोलते हुए हमेशा विकास की बात करते आए हैं .. पर ये मोदी ही हैं जिनके भक्त और समर्थक और उनके पार्टीजन हमेशा साम्प्रदायिकता की ही बात करते हैं .. और बड़बोले मोदी में वो क़ाबलियत नहीं कि वो अपनेवालों पर लगाम कस सकें या फिर देश का विकास ही कर सकें .. इसलिए मोदी की लोकप्रियता राहुल के ही समकक्ष तेजी से लुढ़कते दिख रही है .... और भाजपा की ताकत भाजपा की कमज़ोरी बनती जा रही है ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment: