Thursday 23 June 2016

// अरविन्द सुब्रमण्यम के अलावा भी तो कुछ समझदार हाशिये पर हैं ..//


सुब्रमण्यम स्वामी ने संघी अंदाज़ में राष्ट्रीयता का पल्लू थामे - अपने नए शिकार अरविन्द सुब्रमण्यम पर निशाना साधते दिखते हुए ढीली तोप दाग दी .... तोप में से गोला निकल गोल ठिकाने पर पड़ गया लगता है .... और धमाके से कई लोग हताहत नहीं तो आहत होते तो दिख ही गए हैं .... और कई लोग इसे पटाखे की आवाज़ मानते हुए तालियां भी ठोक रहे हैं ....

सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा भारत के आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमण्यम पर लांछन ये पेला गया है कि वे पूर्व में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ और अमेरिका के पक्ष में पैरवी कर चुके हैं .... इसलिए .... शायद की क्या गुंजाइश - वो तो पक्के में दोगले हैं - भारत विरोधी हैं - अमरीकी हैं - खतरनाक हैं - आदि ....

और इस बीच हमारे प्रधान सेवक असहाय मोदी जी मौन हैं .... बेचारे !! 

मेरी प्रतिक्रिया ....

मोदी सरकार में कभी भ्रष्टतम कांग्रेस में रहे सैंकड़ों नेता भी तो हैं ....
मोदी सरकार में अमरीकी एजेंट (?) अन्ना हज़ारे के चेले चपाटी भी तो हैं ....
मोदी सरकार में ललित मोदी के प्रति संवेदनाएं रखने वाले भी तो हैं ....
मोदी सरकार में माल्या को भगाने वाले भी तो हैं ....
मोदी सरकार के वित्त मंत्री स्वयं अरविन्द सुब्रमण्यम के समर्थक भी तो हैं ....

स्वयं मोदी 'शरीफ' के व्यक्तिगत मित्र भी तो हैं ....
स्वयं मोदी 'बराक' के दोस्त भी तो हैं ....
स्वयं मोदी द्वारा नियुक्त आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रमण्यम ही तो हैं ....
स्वयं मोदी लाखों एनआरआई के मुरीद भी तो हैं - जो पढ़े लिखे काबिल बने भारत में और आज विदेशों में अपनी रोज़ी रोटी कमा रहे हैं ....

और मोदी सरकार की सेवा में सुब्रमण्यम स्वामी भी तो हैं जो देसी ज्ञान विदेशों में बघार बघार मोटी रकम कमाते रहे हैं ....
और कई विदेशी सरकारों में भारतीय मूल के कई लोग भी तो हैं जो वहां की अपनी सरकारों की ढपली बजा रहे हैं ....

इसलिए प्रश्न उठता है कि क्या किया जाए ?? .... अरविन्द सुब्रमण्यम को निकाल दिया जाए ?? .. या सुब्रमण्यम स्वामी को निकालने की चेष्टा करने का दुस्साहस किया जाए ?? .. या मोदी स्वयं हट जाएँ ?? .. या सब कुछ बेशर्मी के साथ पूर्ववत चलने दिया जाए ??

और इसलिए मैं मंथन कर रहा था कि मोदी की पार्टी में हाशिये पर बैठे कुछ समझदार भी तो हैं .... तो क्या ऐसे लोगों को अब खुल कर सामने आकर असहाय मोदी जी का मार्गदर्शन नहीं करना चाहिए .... या मोदी जी का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान नहीं दे देना चाहिए ????

जय अरविंदम !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment