Friday 25 September 2015

//// 'ना खाएंगे ना खाने देंगे' - पर 'खान खदान' फ्री में ही देंगे ?? ....////


अभी-अभी कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर राजस्थान में खदान खनन घोटाले के बारे में आरोप लगाए हैं .... घोटाला ४५००० करोड़ का बताया गया है ....

आगे क्या होगा ????

भाजपा कहेगी .... कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके - उसे घोटाले का आरोप लगाने का कोई अधिकार नहीं .... जो घोटाले की बात करते हैं आओ उसके बारे में अब हम भी बताते हैं कि कांग्रेस ने कितने खदान खनन घोटाले कर रखे हैं .... तो शुरुआत करते हैं कोयला घोटाले से और ........

पर जनाब फिर कांग्रेस के घोटालेबाजों पर कार्यवाही क्यों नहीं ??
और उत्तर होगा - हम बदले की कार्यवाही नहीं करते ....

तो फिर 'ना खाएंगे ना खाने देंगे' जैसी बात का क्या होगा ??
और उत्तर होगा - वो तो प्याज़ और दाल के सन्दर्भ में कही गई सारगर्भित बात थी - 'ना खाएंगे ना खाने देंगे' .... पर खान खदान तो हम भी फ्री में ही देते रहेंगे ....

No comments:

Post a Comment