Saturday 23 January 2016

// और इसलिए आज मैं नेता जी को उन्मुक्त हो श्रद्धांजलि दे रहा हूँ ....//


और आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से संबंधित फाइलें सार्वजनिक कर दी गई हैं ....

और मैं आशा करता हूँ कि सार्वजनिक हुए इस अभिलेख से आज इस महान देश के कई महान लोगों को इस निष्कर्ष पर पहुँचने में आसानी और सुविधा हो जाएगी कि ....

इस देश के सबसे सफल क्रांतिकारी सपूत दिवंगत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का आधिकारिक रूप से देहावसान हो गया है ....

इसलिए मैं मेरे हमारे सबके प्रिय और अनुकरणीय नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को आज उन्मुक्त हो श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ !!!!

और यह भी आशा करता हूँ कि .... इस ऐतिहासिक मुद्दे को इतिहास के मद्देनज़र ही देखा जाकर आज के ज्वलंत मुद्दों पर इसका असर नहीं होने दिया जाएगा !! .... मसलन "राम मंदिर - बाबरी मस्जिद" जैसे ऐतिहासिक मुद्दे को जीवंत कर आज का मुद्दा बनाने की भूल दोहराई नहीं जाएगी !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment