Sunday 24 January 2016

// और शाह भाजपा अध्यक्ष बन बैठे .. तो क्या भाजपा का काम तमाम ?? ..//


आज दोपहर भाजपा मुख्यालय में अध्यक्ष पद का चुनाव होना एजेंडे में था ....

और चुनाव सम्पन्न हो गया - या यूँ कहें कि चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई - एजेंडा पूरा कर लिया गया .... और तुरंत बाद मोडिया में ब्रेकिंग हेडलाइंस दिखने लगीं ....

अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष चुने गए .... शाह ही भाजपा के शहं'शाह' .... शाह की भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी .... शाह दूसरी बार भाजपा अध्यक्ष .... भाजपा ने अमित शाह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना .... अमित शाह ३ साल के लिए निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए .... शाह भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए .... आदि !!

पर मुझे सबसे सटीक और सही और उपयुक्त हेडलाइन लगी  - "अमित शाह भाजपा अध्यक्ष बने" ....

ऐसा इसलिए कि उपरोक्त हेडलाइन में किसी को भी दोषारोपण करने या किसी के दोषी होने का भाव प्रकट नहीं होता है .... क्योंकि "वो बन गए" यानि बस "बन गए" - और बनने वाले का नाम अमित शाह - जो अध्यक्ष बन गए .... बस !!

खैर अब जो शाह भाजपा अध्यक्ष बन ही गए या बन बैठे - वो भी ३ साल के लिए - तो इस विषयक भी मैंने कुछ सोचा - कि क्या अब भाजपा के इतने बुरे दिन भी आने थे - कि शाह पूरे ३ साल के लिए अध्यक्ष - यानि भाजपा का काम तमाम ?? .... पर फिर मेरी कुछ चिंता कम हुई क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि वो पूरे ३ साल चलेंगे इसमें काफी शंका है ....

और शंका का कारण है कि शाह और मोदी जोड़ीदार हैं .... और वो अध्यक्ष बने हैं केवल इसलिए कि मोदी प्रधानमंत्री हैं .... और क्योंकि वर्तमान दुर्गति के चलते मुझे यकीन है कि ना तो अभी "विकास" अपने बाप का मुहं देख सकेगा - और ना मोदी ३ वर्ष तक प्रधानमंत्री रह सकेंगे - और इसलिए शायद जोड़ीदार शाह भी अपने ३ साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेंगे ....

और इस प्रकार भाजपा इतनी जल्दी बरबाद होने से बच जाएगी - जैसी कि मेरी ऐसी तीव्र इच्छा और सदैव ही शुभकामनाएं रही हैं .... आमीन !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment