Saturday 14 May 2016

// उत्तराखंड में भाजपा और मोदी से 'गलती' हुई - या 'चूक' हो गई ?? ....//


अभी हाल में उत्तराखंड में भाजपा और मोदी सरकार की इज़्ज़त के पंचनामे बन गए .. थू थू भी खूब हो गई .... 

अब तय हुआ है - या किया गया है - या करना पड़ा है कि - अमित शाह दिनांक १८-०५-१६ को उत्तराखंड विषयक राष्ट्रपति शासन लगाने और उच्चतम न्यायलय द्वारा अंततः हटाने संबंधित घटनाक्रम और आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करने और निर्णय लेने हेतु एक मीटिंग करने वाले हैं ....

मेरी प्रतिक्रिया ....

यदि विचार विमर्श इस "गलती" पर होगा कि आखिरकार ये राष्ट्रपति शासन लगाने का मूर्खतापूर्ण और असंवैधानिक निर्णय किस मूर्ख के कहने या इशारे या इच्छा से लिया गया था ?? .. और क्यों लिया गया था ?? .. और किसके द्वारा लिया गया था ?? .. आदि !! .. तो फिर तो भाजपा को बधाई ....

पर यदि विचार विमर्श इस "चूक" पर होगा कि .. हाय रे !! ..आखिरकार वो कौन सी कमी रह गई जिसके कारण भाजपा विधानसभा में 'फ्लोर टेस्ट' हार गई ?? .. और भाजपा के मंसूबों और तमाम मेहनत पर पानी फिर गया - और करोड़ों का नुकसान हुआ सो अलग .. तो फिर तो मैं देश को बधाई दूंगा .... क्योंकि फिर तो समझो मोदी सरकार के दिन पूरे होने को हुए ....

और यदि मोदी गए तो समझो ये बद से बदतर दिन जाएंगे - और शायद अच्छे दिन आ जाएंगे !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment