Friday 13 May 2016

// असहिष्णुता तो है - और अब प्रमाण भी ....//


अंसार अहमद शेख .... महाराष्ट्र के पिछड़े इलाके जालना के रहने वाले - गरीब परिवार से - और अल्पसंख्यक समुदाय से .... यानि प्रथम दृष्टया ही पुख्ता अनुमान लगाया जा सकता है कि कुछ भी हासिल करने के लिए राह आसान नहीं होनी थी ....

और राह आसान रही भी नहीं .... अंसार अहमद शेख - आज यूपीएससी की परीक्षा में सफल तो हो गए .. पर !! .. जी हाँ पर !! .. इसके लिए उन्हें अपना नाम तक बदलकर "शुभम" रखना पड़ गया था ....

और उपरोक्त तथ्य से ये स्थापित होता है कि ....
इस देश में असहिष्णुता है ..
साम्प्रदायिकता भी है ..

और जो भी इन तथ्यों को नकारता है .. वो निश्चित ही तथ्यों को उजागर होने देना नहीं चाहता - शायद स्वार्थवश - या किसी का पट्ठा बन - या भक्त बन - आदतन या मजबूरन उनकी हाँ में हाँ मिलाने के कारण ....

खैर .... आज मैं बहुत प्रसन्न हूँ कि एक होनहार भारतीय ने वो सफलता पाई जिसका वह अधिकारी था .... और आशा करता हूँ कि भविष्य में किसी 'शेख' को 'शुभम' बनने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी .... और ना ही किसी को भय निर्मित वातावरण और असहिष्णुता का शिकार होना पड़ेगा .... इंशाअल्लाह !!

होनहार अंसार अहमद शेख और उनके पूरे परिवार को - दोस्तों को - और उनके समाज को - और हर भारतीय को - बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं !!

भारत माता की जय !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment