Saturday 21 May 2016

// मोदी जी पाप कभी धुलते नहीं - किसी ना किसी के पुण्य आड़े आ ही जाते हैं ..//


भाजपा असम जीत गई .... केरल में बहुमूल्य एक सीट भी ....

तय मान लिया जा रहा है कि मोदी के २ वर्षों का कार्यकाल सफल हो गया .... नीतियां बेहद सही - कर्म क्रियान्वयन क्रियाकर्म सटीक - आम आदमी नाराज़ नहीं - भाजपाई और भक्त खुश - पूरा वातावरण आह्लादित .... पूरे देश में अच्छे दिन आ गए .. असम से केरल तक .. बड़े आराम से ....

उधर सिंहस्थ सफलतम हो गया है .... गोल मस्तिष्क पर गोल टोपी के हुए शौक़ीन शिवराज की सरकार को इस सरकारी आयोजन का सफलतम आयोजन करने कराने का श्रेय .. और श्रेय के साथ लाभ भी .... सरकार द्वारा व्यापम के सभी पाप भी लगे हाथ धो लिए या धो दिए गए हैं ....

और साथ ही करोड़ों रूपए के वारे न्यारे कर करोड़ों पापियों को नहला धुला पवित्र कर वापिस रवाना कर दिया गया है - जो अब देश में आए अच्छे दिनों का आनंद उठाएंगे .. पहले से कहीं अधिक उन्मुक्त हो - धार्मिक हो - पवित्र हो - संपन्न हो - धनी हो - समाज को उठाने का काम करते दिखेंगे - समाज का उठावना करेंगे .. और पूरे देश को अच्छे दिन आ जाने का एहसास कराने का प्रयास करेंगे ....

बल्कि जोर देकर मनवाएंगे कि अच्छे दिन आ गए .. बस अब देश में छोटी मोटी समस्याएं ही बची हैं - जिनका निराकरण मोदी २०२४ तक पूरा कर देंगे - और पापियों के बचे खुचे पाप अगले सिंहस्थ २०२८ में धुलवा दिए जाएंगे .... दे डूब डूब के - दे डुबा डुबो के - दे डुबो डुबो के .. पौंssssss !!   

पर यदि भाजपाई एवं भक्त ये सोच रहे हैं कि देश कांग्रेस मुक्त जैसे ही समस्या मुक्त हो गया है तो शायद वे गलत सोच रहे हैं .. और वो इसलिए कि उनके लिए एक बहुत बड़ी समस्या मुहं बाएं खड़ी है ....

जी हाँ .. पंजाब चुनाव आ रहे हैं .... और वहां केजरीवाल जीत रहे हैं ....

इसलिए मोदी जी को सृष्टि का नियम समझ ही लेना होगा कि .. समस्याएँ कभी ख़त्म नहीं होतीं .... और भले ही लाख डुबकियां लगा लो .. पाप कभी धुलते नहीं .. किसी ना किसी के पुण्य भी तो आड़े आ ही जाते हैं .. है ना !! .... जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment