Wednesday 18 May 2016

// रघ्घू को हटाओ या सुब्बू को .. या फिर मुद्दे की बातों का जवाब दो .. या ....//


भाजपा के सांसद ताजे ताजे राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी फरमा रहे हैं - रघुराम राजन को हटाओ - देश की अर्थव्यवस्था का कबाड़ा कर दिया है - उद्योग ठप्प - बेरोजगारी बढ़ी - महंगाई बढ़ी .. आदि !! .. और उसे शिकागो भेजो .. वो तो भारतीय ही नहीं ....

मेरे प्रतिक्रियात्मक सुझाव ....

हटा दो रघ्घू को .... भेज दो शिकागो .... शिकागो नहीं जाए तो पाकिस्तान भेजो ....
वर्ना ये सुब्बू कल जेटली को उंगल करेगा ....
जेटली को नहीं हटाओगे तो ये मोदी के पीछ पड़ जाएगा .... फिर क्या करोगे ???? ....

वैसे रघ्घू को ना भी हटाओगे तो चलेगा .... अगला नंबर सीधे मोदी का लगेगा ....

फिर क्या करोगे ?? .... सुब्बू को ही हटाओगे ?? .... 
हटाना ही पड़ेगा ....
पर लिया ही क्यूँ था ?? .... मत मारी गई थी ?? .... ये किस बेवकूफ ने सुझाव दिया था ?? .... या किस शातिर ने दबाव बनाया था ?? ....

खैर ये सब तो ठीक है - तुम सुब्बू को हटाओ या रघ्घू को .... ये तो तुम्हारा व्यक्तिगत मामला है .... सुब्बू अब तुम्हारे स्वामित्व की चीज़ है .. चाहे उसे निकालो या गाड़ो या चाटो ....
पर चाटने में स्वाद नहीं आएगा - और कबरबिज्जू को गाड़ा भी क्या जाएगा ?? ....
वैसे अब निकाल भी क्या पाओगे - तुम्हारी क्या औकात ?? ....
तो बेहतर होगा उसे तोकते रहो - बस कोशिश करो थोड़ा काबू में रहे ....
काबू में भी क्या रखोगे - वो तो अनियंत्रित मिसाइल है ....
तो फिर तो यही कोशिश करो कि वो मीडिया में ना आए .... पर आने से रोकोगे भी कैसे ?? ..  तो मीडिया को सेट करने की कोशिश करो कि उसे भाव ना दे ....  

पर अब यदि मीडिया भी उसे भाव दे तो फिर क्या करना ???? .... 

नहीं पता ?? .... तो छोडो यार सारी बकवास - तो फिर तो तुम मुद्दे की बस इतनी सी मूल बात बता दो कि .... देश की अर्थव्यवस्था का कबाड़ा क्यूँ हुआ ?? .. उद्योग ठप्प क्यों हुए ?? .. बेरोजगारी बढ़ी क्यों ?? .. महंगाई बढ़ी क्यों ?? .. आदि !!

क्या कहा यही नहीं बताना है !!!! .... तो फिर तो ठीक है .. तुम्हारा इलाज सुब्बू स्वामी ही करेगा ....
बस थोड़ा इंतज़ार और .... हा !! हा !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment