Sunday 22 May 2016

// कन्फ्यूज़न ?? .... ये क्या होता है ?? ....//


आजकल कॉंग्रेसी बहुत ही कन्फ्यूज्ड हैं ....
सोनिया कह रही हैं सब्र रखें सब्र का फल मीठा होता है ....
समझदार कह रहे हैं - सब्र बहुत हुआ - गया वक्त वापस लौट के नहीं आता ....

वैसे कन्फ्यूज्ड तो भक्त भी हैं ....
मोदी कहते हैं साम्प्रदायिकता छोडो - सबका साथ सबका विकास ....
संघी कहते हैं - सभी हिन्दू एकजुट हों - बस राम मंदिर बनाओ ....

और कन्फ्यूज्ड तो मैं भी हूँ .... क्योंकि मुझे समझ नहीं आ रहा कि ....

सिंहस्थ एक सरकारी आयोजन था या धार्मिक ?? ....
मोदी प्रधानमंत्री हैं या प्रवचन कर्ता ?? ....
दालों के भाव ज्यादा बढे हैं या टुच्चों की बेशर्मी ?? ....
मोदी ज्यादा पढ़े लिखे हैं या स्मृति ईरानी ?? ....
अमित शाह ज्यादा मोटे हैं या गडकरी ?? ....
मोदी को ज्यादा नुकसान कौन पहुंचाएगा - सुब्रमण्यम स्वामी या जेटली ?? ....
भाजपा से पहले बाहर कौन होगा - कीर्ति आज़ाद या शत्रुघ्न सिन्हा ?? ....
मोदी राज में पहले मातृभूमि पर पैर कौन रखेगा - ललित मोदी या माल्या ?? ....
मोदी के प्रधानमंत्री बनने में ज्यादा योगदान किसका - मोदी का या रामदेव का ?? ....
रामदेव के सफल धंधे में ज्यादा योगदान किसका - रामदेव का या मोदी का ?? ....
'नीट' पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से हलाकान कौन - मोदी सरकार - कांग्रेस - या धन्धेबाज़ ?? ....

अभी-अभी अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए हैं या लगभग सभी टुच्चों के खुल्ले सहयोग से ?? ....

और पंजाब चुनावों में मोदी २०-२५ रैली करेंगे या नहीं ?? ....
यशस्वी एवं विदुषी किरण बेदी पंजाब में भाजपा की घोषित मुख्यमंत्री होंगी या नहीं ?? ....
कैलाश विजयवर्गीय का दुरुपयोग पंजाब चुनाव में भी किया जाएगा या नहीं ?? ....

हा !! हा !! हा !! .... तो भक्त सोच रहे हैं कि मैं वाकई कन्फ्यूज्ड हूँ ?? ....

मित्रो कदापि नहीं .... आपको तो मालूम है कि हम (मैं और आप) कभी कन्फ्यूज्ड नहीं रहते .... बल्कि हम तो भक्तों के कन्फ्यूज़न को दूर करने का प्रयास करते रहे हैं .... और इसी कड़ी में मेरा ये बैठे बिठाए कन्फ्यूज्ड लेख भक्तों को समर्पित .... धन्यवाद !! जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment