Friday 6 May 2016

// ये लो !! कांग्रेस ज़िंदा हो गई .. मोदी गए काम से .. केजरी आ सकते हैं ....//


आज अभी दिल्ली के जंतर मंतर से कांग्रेस के अनेक नेताओं का भाषण सुना .... जिसमें आदरणीय मनमोहन सिंह और राहुल का सटीक संक्षिप्त भाषण तथा सोनिया का तीखा उग्र उचित लम्बाई का भाषण सुना .... और उसके बाद कांग्रेस के "लोकतंत्र बचाओ मार्च" के तहत उग्र प्रदर्शन भी देखा ....

मनमोहन सिंह और सोनिया का भाषण सुन और कांग्रेस के उग्र प्रदर्शन को देख मैं अपने अनुभव से दावा कर सकता हूँ कि यह भाषण और प्रदर्शन मरणासन्न कांग्रेस को जीवंत करने में और अभी तक जैसे तैसे जी गई भाजपा को मरणासन्न करने में बहुत कारगर सिद्ध होगा ....

मुझे सबसे मज़े की बात ये लगी कि पिछले कई महीनों से मोदी लम्बे लम्बे भाषण अपनी लम्बी लम्बी साँसों से युक्त आवाज़ के उतार-चढाव के साथ देते रहे हैं .... पर आज लगा कि भाषण देने की कला में पूर्ण फेल माने जाने वाली सोनिया और मनमोहन सिंह के भाषण आज मोदी के तमाम भाषणों पर भारी पड़ गए .... और लगा कि वाकई अब मोदी के दिन पूरे हुए ....

पर क्या मोदी के बाद कांग्रेस पुनः सत्ता में आएगी ?? .. या आना चाहिए ?? ..

प्रश्न विकट लगता है - पर उत्तर सरल है .... जिस प्रकार से मोदी सरकार ने निराश किया है उससे अब संभावना पुनः बन गई है कि कांग्रेस सत्ता में आ सकती है - पर आएगी कि नहीं ये इस बात पर निर्भर करेगा कि क्या केजरीवाल या कोई अन्य चमत्कारिक नेता एक दम से उभर कर एक नया विकल्प दे पाता है या नहीं ?? .... और इस प्रश्न का उत्तर भी मिल जाएगा - पंजाब चुनाव के बाद ....

यानि सारांश ये है कि .. कांग्रेस ज़िंदा हो गई है .. मोदी का जाना तय है .. केजरी का आना संभावित है .. और पंजाब चुनाव महत्वपूर्ण हैं .... जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment