Monday 9 May 2016

// आज ९ टुच्चे कार्टूनों की छुट्टी .. अब कल क्या ?? ..//


उत्तराखंड में बागी विधायकों की योग्यता संबंधित बहुप्रतीक्षित फैसला आ गया है .. सभी ९ बागी विधायक अयोग्य घोषित हो गए हैं ....

पर मज़े की बात ये है कि ये सभी बागी कॉंग्रेसी ही हैं - और इसलिए कॉंग्रेसी विधायकों के विरूद्ध ऐसे फैसले का तो भाजपा ने जश्न मनाना चाहिए था .... पर शायद इस फैसले से तो भाजपा रुदन और शोक की स्थिति में आ गई है .. कारण ?? ....

कारण वही - 'कांग्रेस मुक्त भारत अभियान' या 'कांग्रेस युक्त भाजपा अभियान' के प्रणेता "बीए फेक एमए पास" वाले फेंकू की डेढ़ अक्ल ....

अब आगे क्या ?? ....

मरता क्या ना करता और बेवकूफ बेवकूफी क्यों ना करता ?? ....
इसलिए कल होने वाले फ्लोर टेस्ट को एन-केन-प्रकारेण जीतने का भाजपा पूरा प्रयास करेगी .. और यदि जीती तो जीत कर भी हार जाएगी .... शायद बहुत कुछ हार जाएगी ....

तो क्या हारी हुई कांग्रेस जीत जाएगी ?? ....

जी नहीं शायद पहली बार कांग्रेस और भाजपा दोनों की हार हो जाएगी ....
तो फिर जीत किसकी ?? .. स्वयं डोलती न्यायपालिका पर टिके लोकतंत्र की जीत ????

शायद वो भी नहीं .... अतः अभी तो लोकतंत्र के हत्यारों और फेंकुओं के झंडे तले किसी भी प्रकार की जीत की आशा रखना बेमानी ही होगा ....

पर हाँ न्यायालय के निर्णय के कारण आज ९ टुच्चे कार्टूनों की छुट्टी होने पर आह्लादित तो हुआ ही जा सकता है .... है ना !! .. हा !! हा !! ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment