Thursday 1 September 2016

// चलो अनुमान लगाएं कि पहले जेल कौन जाएगा - वाड्रा या मजीठिया ....//


कल ढींगरा रिपोर्ट आ गई .... पढ़ी किसी ने नहीं .. उस पर टिप्पणियां बहुतायत में आ रही हैं .... और क्योंकि मैं नहीं पढ़ने वालों को अनपढ़ मानता हूँ - इसलिए मैं कह सकता हूँ कि अनपढ़ बहुत बतिया रहे हैं .... 

और बात बात में शहज़ादे के जीजाजी का नाम भी आता रहा है और लिया जा रहा है - वही जीजाजी जिन्हें युगों-युगों से इस देश के युग पुरुष श्रीमान मोदी जी और उनके भक्त जेल पहुंचाने की बात करते रहे हैं .... 
और वैसे तो मोदी जी और भाजपा कई लोगों को जेल भेजने के आश्वासन और खोखले दावे करते रहे हैं पर ये जीजाजी का मामला स्पेशल है .. क्योंकि 'जीजाजी को जेल भेजेंगे' ये कुछ जुमला सा लगता है ....

तो इसलिए देखते ही देखते भक्तों में जीजाजी के जेल जाने के जुमले की बात से जान सी आ गई है .... और वो नए सिरे से दावा करने लगे हैं कि - वही जीजाजी - जिन्हें रॉबर्ट वाड्रा के नाम से भी जाना जाता है - अब ढींगरा रिपोर्ट आने के बाद तो जेल जाएंगे ही .... और ऐसा दावा करना भक्तों के लिए लाज़मी भी है और मजबूरी भी .... क्योंकि यदि आयोग की रिपोर्ट के बाद भी रॉबर्ट वाड्रा को जेल भेजने की बात नहीं कहेंगे तो भक्ति पर और साहब पर लानत बरस पड़ेगी ....

पर भक्त अभी भी आदतन और मजबूरन तारीख नहीं बता रहे हैं कि वाड्रा कब तक जेल भेज दिए जाएंगे ....

और उधर भक्तों और साहब के ज्ञात शत्रु केजरीवाल हैं जो घोषणा कर दिए हैं कि पंजाब चुनाव जीतने के एक महीने के अंदर मजीठिया जेल भेज दिए जाएंगे .... और क्योंकि केजरीवाल पंजाब चुनाव फरवरी २०१७ तक जीत जाएंगे इसलिए कह सकते हैं कि मार्च २०१७ तक मजीठिया जेल में होंगे .... 

यानि अब २ दावे स्पष्ट हैं ....
मोदी का पुराना दावा है - रॉबर्ट वाड्रा जेल जाएंगे .. और केजरीवाल का तरो-ताज़ा दावा है मजीठिया जेल जाएंगे ....

इसलिए आज मैं एक सवाल सार्वजनिक कर सबसे और विशेषकर भक्तों से उत्तर चाहूँगा कि .. बताओ तो कौन जेल पहले जाएगा - वाड्रा या मजीठिया ?? या दोनों कभी भी जेल नहीं जाएंगे ???? ....

मेरा अनुमान है कि मजीठिया ही पहले जेल जाएंगे .... और वाड्रा का नंबर तो तब ही आने की संभावना बनेगी जब मोदी चले जाएंगे .... और मोदी कब जाएंगे ?? .. मोदी तब जाएंगे जब अगले लोकसभा चुनाव हो जाएंगे .. समझे कि नहीं ???? .. और कारण मोदी की छाती ५६ इंची की नहीं है .. शर्तिया नहीं है .. और मोदी जुमले बहुत फेंकते हैं भाई ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment