Sunday 11 September 2016

// जियो कपिल जियो .. अब भाजपाई भी केजरी के डायलॉग बोल रहे हैं - हूबहू !! ....//


कॉमेडी किंग के वो ८ शब्द .. गिन लो  .... "मोदी जी क्या यही आपके अच्छे दिन हैं" ....
और ये ८ शब्द पुल्लू के अठ्ठों को रुला-रुला गए ....

बस करो कपिल बस करो .. अब क्या भक्तों की जान लोगे ?? ....

तुमने तो बड़े आराम से कह दिया कि - तुमने तो केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई - किसी पार्टी का विरोध तो किया नहीं ....

और मालुम है तुम्हारे इस डायलॉग पर टीवी का एक एंकर गफलत में भाजपा प्रवक्ता से पूछ बैठा .. कि आप तो एक बात बताओ - बीएमसी में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी हैं या नहीं ?? ....
और प्रवक्ता तपाक से बोल उठा - होंगे ही !!!! ....
तो फिर आपने क्या किया ?? ....
आप नाम बताओ और आरोप बताओ और प्रूफ दो - और यदि फिर कार्यवाही नहीं हो तो बोलो !!!! ....

हा ! हा !! हा !!! .. आगे की बात बताता हूँ - ज़रा हंस तो लूँ .... ही ! ही !! ही !!!  आप भी ज़रा हंस लें .... हो ! हो !! हो !!!  .. हे ! हे !! हे !!! ..... मालुम है क्यों हंस रहा हूँ - आप समझ गए ना ?? ....

यही तो केजरीवाल भी बोले थे .... जी हाँ - हूबहू !! .... आप नाम बताओ और आरोप बताओ और प्रूफ दो - और यदि फिर कार्यवाही नहीं हो तो बोलो !! ....

धत्त तेरे की !! .. आग लगे ऐसे भाजपाई प्रवक्ताओं के मुहँ में .... बेशर्म नालायक खोत्ते कहीं के - खाते मोदी की हैं और डायलॉग केजरी के बोलते हैं ?? .... और कुछ नहीं सूझा ?? .. फेंक देते बीएमसी में तो कोई भ्रष्टाचारी नहीं हैं .... बोल देते प्रश्न यहाँ बीएमसी के भ्रष्टाचार का नहीं हैं - प्रश्न तो कपिल शर्मा के भ्रष्टाचार का है - नियम तो उसने तोड़े हैं - पूरे आठ ठौ - फारेस्ट समुद्र जमीन वातावरण भवन डराना धमकाना झूठ बोलना .... और एंकर दूसरे प्रवक्ता के पास चले जाता .... बात इधर उधर हो जाती ....

जी हाँ अब तो मैं भी यही सोच रहा हूँ कि भाजपाई प्रवक्ता भी हांफने लगे हैं .... कभी तो केजरीवाल को गालियां देने लगते हैं तो कभी केजरीवाल के ही डायलॉग देने लगते हैं ....

यानि गाय माता का पता नहीं पर भैंस गई पानी में ???? .... 
जी हाँ .. कोई शक़ ?? .. ये हँसते हँसते रोने जो लगे हैं .. और भक्त भी जियो ! जियो !! जियो !!! जो कहने लगे हैं .. जियो कपिल जियो !!! .... हा ! हा !! हा !!! ....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment:

  1. AAP Ka Mehta ‏@DaaruBaazMehta 6h6 hours ago
    #BREAKING SAD councillor attacks AAP volunteers upon their return frm @ArvindKejriwal rally

    Shame on such Cowards!

    pic.twitter.com/2pnULFhgJh

    ReplyDelete