Friday 2 September 2016

// केजरी सारा फुटेज कवरेज टीआरपी चाट घर बैठे - और मोदी चले चीन ....//


कई दिनों से लगातार देश में टिके हमारे देश के विदेशप्रधानमंत्री अंततः आज शाम वियतनाम-चीन देश की यात्रा पर प्रस्थित होने वाले हैं .... चीन तो वो पहले भी गए थे और तब मोडिया और कूटनीतिज्ञ और देशी विदेशी-जानकार बहुत बतियाए थे - और तब इसे किसी इवेंट जैसा ही कवरेज भी प्राप्त हुआ था ....

पर इस बार ?? .. पिछले २-४ दिनों में तो बस यह एक सूचना जैसे ही प्रसारित हुई है कि - कोई वियतनाम-चीन जा रहा है .... और भाव कुछ ऐसे कि - जा रहा है तो जाने दो .. जाता ही रहता है ....

और ठीक इसके विपरीत महाकवरेज हो गया - पहले 'केजरी-युक्त जल-भराव' का - और फिर 'केजरीवाल के मंत्री' के सेक्स स्कैंडल का .... जिसमें सारे नग नगीने नायाब मोड़िये और भक्त लगे पिले पड़े रहे कि कहीं तो कैसे भी केजरीवाल को भी - बल्कि हो सके तो केजरीवाल को ही - उलझाया जाए निपटाया जाए ....

पर ना !! .. ना-ना !! .. केजरीवाल तो अपने मंत्री को निपटा एक वीडियो संदेश दे - और एलजी पर ठीकरा फोड़ते - घर बैठ गए .. बड़े आराम से .... और दिल्ली का पानी भी उत्तर गया और भक्तों का भूत भी उतर रहा है .... 

इसलिए मुझे कुछ बुरा भी लगा .... एक तरफ एक आधे राज्य का आधा मुख्यमंत्री घर बैठे अपने एक मंत्री की बदौलत मीडिया का सारा फुटेज कवरेज टीआरपी चाट गया .... और दूसरी तरफ पूरे देश का विदेशप्रधानमंत्री इतनी मेहनत मशक्कत कर देशहित में चीन तक भागा जा रहा है और कोई भाव तक नहीं .... छि: - छी: !!

इसलिए मुझे लगता है कि अब ये मोडिया मीडिया वाले बैठे बैठाए आधे प्रदेश के आधे मुख्यमंत्री को पंजाब जितवा पूरे प्रदेश का पूरा मुख्यमंत्री तो बनवा कर ही मानेंगे .... और हमारे मेहनती डेरिंग डैशिंग डायनामिक विदेशप्रधानमंत्री की वाट लगा देंगे ....

इसलिए मेरी कम से कम भक्तों को एक समझाइश है कि वे अगले ४ दिन कृपया टाइम्स नाउ - इण्डिया टीवी - ज़ी टीवी - आज तक - जैसे फडतूस मोदी विरोधी केजरीमय चैनल नहीं देखें और अपनी बुझी-भीगी चेतना को बाढ़ ग्रस्त और केजरी ग्रसित दिल्ली से बाहर निकाल चीन तक अवश्य घुमा लाएं - और अपने यशस्वी साहब का सार्थक समर्थन करें ....

और मेरे साथ अवश्य बोलें .... भारत माता की जय !! .... ऐसे नहीं !! .. इतनी जोर से बोलें कि आवाज़ मोदी के पहले चीन तक पहुँच जाए .. भारत माता की जय !! .... धन्यवाद !!!!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment:

  1. kya malum pura c m bane ge ya aadha mantri pad vi ye appye kha jaye ge

    ReplyDelete