Saturday 17 September 2016

// कातिलाना जंग साहेब - बहुत देर नहीं कर दी आपने टुच्ची सी कार्यवाही करने में ?? ..//


अर्नब गोस्वामी बिलख-बिलख रो रहा है चिल्ला रहा है - दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विदेशी दौरे पर क्यों हैं - वो दिल्ली में आई आपदा के समय दिल्ली में क्यों नहीं हैं ?? ..अर्नब गोस्वामी बहुत विचलित है दुखी है - वो दिल्लीवासियों की दुर्दशा पर संतप्त है  - उसके दिल में एक टीस सी उठ रही है - उसे मनीष सिसोदिया की अनुपस्थित बहुत अखर रही है - उसे दिल्ली में हुई चिकनगुनिया और डेंगू से कई मौतों का बेहद शोक है .. और उसे दिल दिमाग घुटने और पिछवाड़े से लग रहा है कि काश मनीष सिसोदिया दिल्ली में होते तो शायद उन सब की जान बच जाती ....

और बेचारा अर्नब ये रुदन और चिल्लाचोट और आह्वाहन कई दिनों से लगातार कर रहा है - अपनी पूरी शक्ति लगा उचक उचक ज़ुल्फें हिला-हिला कर रहा है - यहां तक कि उसने तो विदेश में अपनी पूरी टीम भेज दी जो मनीष सिसोदिया को ट्रैक कर सके - उसके पल-पल कदम-कदम की जानकारी प्राप्त कर पूरे देश को इस अहम् जानकारी से अवगत करा सके .... और उसने ऐसा कर भी दिया .... जबकि पूरी भारत सरकार और कई राज्य सरकारें भी कई अन्य हस्तियों और मुजरिमों के बारे में उनका अता-पता लगाने में असफल रहीं हैं  - पर अर्नब गोस्वामी की टीम ने वैसा ही मुश्किल काम तुरत-फुरत कर दिखाया .. मनीष को कैमरों में कैद कर सबके सामने पेश कर दिया .. प्रशंसनीय !! 

और उसके अथक प्रयासों के बाद ही जंग साहब आपका निर्दयी मन पिघला - और जब आपको लगा कि लोग आपसे भी पूछेंगे कि यदि आप खुद अपनी विदेश यात्रा छोड़ दिल्ली लौट आए तो फिर इस मनीष सिसोदिया को वापस क्यों नहीं बुलाया ?? .. केजरीवाल से डर गए या दब गए क्या ?? .... तो शायद आपने टुच्चा सा निर्णय लिया जो आपको बहुत पहले ले लेना था - और मनीष सिसोदिया का दौरा रद्द घोषित कर उन्हें वापस दिल्ली आने के आदेश जारी कर दिए .... शाब्बाश !!

भले ही ये छोटी टुच्ची सी कार्यवाही आपने बहुत विलम्ब से ही क्यों ना की हो पर उसके लिए आपको बधाई और केजरीवाल की तरफ से शुभकामनाएं ....

और साथ ही एक प्रश्न भी कि - जंग साहेब यदि आपने मनीष सिसोदिया को वापस बुलाने की कार्यवाही त्वरित कर दी होती - और यहां तक की स्वयं दिल्ली लौटने के पहले ही कर दी होती - तो क्या दिल्ली में चिकनगुनिया डेंगू से मरने वालों की जान नहीं बच सकती थी ?? .. यदि हाँ !! .. तो क्या आपको आपके कातिल होने का बोध नहीं हो रहा - कातिलाना जंग साहेब ??

सोचियेगा - और गहिर-गंभीर होकर ही सोचियेगा की आगे क्या ?? .. आखिर मामला जनता से संबंधित है जो सब देख रही है और सब जानती है .... समझे ना साहेब के जंग साहेब ??

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

5 comments:

  1. Brijwasi ‏@brijjwasi 2h2 hours ago
    124करोड़ प्रजा/आमआदमीकी
    सहनशीलता गजबकी 😥😴😢

    1करोड़👇खासआदमी👇के👇प्रति😇😈
    (नेता+उद्योगपति+नौकरशाह+मीडिया=भ्रष्ट-नैक्सस) https://twitter.com/Trusted420/status/777095079357841408 …

    ReplyDelete
  2. Brijwasi ‏@brijjwasi 4h4 hours ago
    दिल्लीकी सबसेबड़ी बीमारीLG है..
    #आप कार्यकर्ताओंको एक अभियान चलाकर,
    इस बीमारीकी खबर दील्लीके हरघर तक पहुँचानी चाहिए! https://twitter.com/RoflRepoter/status/777058082870263809 …

    ReplyDelete
  3. ◆देश आप का◆ ‏@AAPforINDIA Aug 6
    #AWSOME संविधान का संशोधन इस लिये तो नहीं किया गया था कि आप बात बात में सरकार न चलने दे.... : @omthanvi pic.twitter.com/hgc7rERNFt

    ReplyDelete
  4. 1- ◆देश आप का◆ ‏@AAPforINDIA Aug 4
    उच्च न्ययालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में ले के जायेंगे !! @dilipkpandey pic.twitter.com/PztVS0Bdxv

    ReplyDelete
  5. 3- ◆देश आप का◆ ‏@AAPforINDIA Aug 4
    दिल्ली के लोग हमें क्यूँ लेकर आये ? हाई कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुये सुप्रीम कोर्ट जायेंगे DYCM @msisodia pic.twitter.com/Fr455VNJ5T

    ReplyDelete