Friday 16 September 2016

// 'आप' की भर्ती पर त्योरी चढाने वाले सयाने बेशर्मो - अब तो शर्म करो ....//


संदीप कुमार का जब सेक्स सीडी प्रकरण सामने आया था तो केजरीवाल ने उसे तुरत-फुरत मंत्री पद से हटा दिया था .. और संदीप का तो पता नहीं - पर इतनी त्वरित कार्यवाही के कारण कांग्रेसियों और भाजपाइयों की झाग उठने के पहले ही बैठ गई थी .... तो फिर विपक्षी बेचारे क्या करते ?? .. खिसियाए से बोले थे कि - पार्टी से तो निकाला नहीं !! .... लेकिन २-३ दिन बाद उसे पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया .... अब ???? ....

बेचारे भाई लोग और बप्पा अन्ना और बेटा अर्नब और बहन शाज़िया अंजना सब पिल पड़े कि 'आप' में ऐसे लोग आए ही क्यों ?? लिए ही क्यों गए ?? .. प्रशांत की क्यों नहीं सुनी ?? .. योगेंद्र की क्यों नहीं मानी ?? .. ऐरे गैरों को टिकट क्यों दिए ?? सही छलनी क्यों नहीं लगाई ?? .. अच्छे लोगों को लेना था ना - पूरी जांच कर लेना था ना !! ....

और विलाप करने में ये कांग्रेस सबसे अग्रणी थी - जिसके सभी नेताओं और प्रवक्ताओं ने शुचिता की दुहाई दे दे 'आप' की भर्ती की बहुत उचक उचक निंदा करी थी .. पूरे उपहास के साथ ....

खैर बकवास का कोटा पूरा कर - धरना प्रदर्शन कर - आगे कुछ होते ना देख - मीडिया सहित सब पस्त हो चले .. और चिकनगुनिया के नए मसाले के आने के साथ वो मुद्दा शांत हो गया ....

पर आज फिर कुछ ऐसा मज़ेदार हुआ है कि मुझे उस ही मुद्दे पर फिर कुछ लिखने को मजबूर होना पड़ा है - या यूँ कहें मौका मिल गया है ....

हुआ यूँ है कि अरुणाचल के १ को छोड़कर सारे के सारे ४२ विधायक मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित कांग्रेस को छोड़ किसी दूसरे दल 'पीपीए' में शामिल हो गए हैं .... 'अभूतपूर्व' - 'विचित्र किन्तु सत्य' .... और इस तरह अब अरुणाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय उपरान्त पुनः स्थापित कांग्रेस सरकार की पुनः वाट लग गई है - और अब क्रियाकर्म बारहवीं तेरहवी सब हो ही जाएगी ....

और मैं सोच रहा था कि ये ६०-७० वर्ष अनुभवीय सयाने कांग्रेसियों ने कैसी भर्ती कर मारी थी - जो ४३ में से केवल १ सही निकला ?? .... यानि वो १ विधायक सही और कांग्रेस हाईकमान सही .. बाकी सब 'आपिये' तुल्य ?? .. यानि बिन्नी जैसे - सेहरावत जैसे .. ???? ....

और हाँ इसके पहले कि भक्त कांग्रेस की तारीफ में पागल ना हो जाएं - बता दूं कि अरुणाचल में कांग्रेस से गए सभी विधायक भाजपा समर्थित 'पीपीए' में ले लिए गए हैं - पूरी छानबीन कर छलनी लगाकर !! .. ?? ..!! ..?? ....

तो मित्रो आप तो समझ ही गए ना कि केजरीवाल क्या चीज़ हैं !! .... ऐसे दर्जनों मुद्दे उनके आगे और पीछे चलते रहते हैं .. बिना उन्हें विचलित किए .. और विचलित यूँ ही अपने आप शर्मसार होते रहते हैं - और होते रहेंगे .... हा ! हा !! हा !!! .... जय हिन्द !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

4 comments:

  1. Ravish Kumar ‏@Trusted420 10h10 hours ago
    दिल्ली के मजदूरों का वेतन बढाने तक का बिल केंद्र सरकार ने वापस कर दिया
    मोदी जी आप की लड़ाई @ArvindKejriwal है, मजदूरों से नहीं ऐसा मत करिए

    ReplyDelete
  2. Abhay Dubey ‏@RoflRepoter 2h2 hours ago
    शाजिया, बिन्नी, योगेन्द्र, प्रशांत ने दिल्ली चुनाव में #आप को हरवाने की कोशिश की थी अब आप पंजाब हरवाने की कोशिश करे https://twitter.com/ColSehrawat/status/776764983854047232 …

    ReplyDelete
  3. Shashi Kant Goyalआदरणीय प्रधानमंत्री
    भारत सरकार श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी,

    आपने इलाहाबाद में कहा कि उत्तर प्रदेश में "यदि सत्ता में आए तो यूपी की तस्वीर बदल देंगें।नही कर पाए तो लात मारकर हटा देना"। आपके दो वर्षों के कार्य देखकर तो जवाब अभी देने का मन कर रहा है, आपके दो सालों का रिपोर्ट कार्ड इस प्रकार है-

    1= सबसे पहले एफ डी आई का विरोध किया और सरकार बनते ही एफ डी आई लागू कर दी।
    2= पेट्रोल की कीमतों को बाजार के हवाले करने का विरोध किया और सरकार में आते ही डीजल को भी बाजार के हवाले कर दिया।
    3= सभी दागी सांसदों को जेल में डालने की बात कही थी आपने आज निहाल सिंह जैसे बलात्कार के आरोपी को मंत्री बना दिया।
    4= विकास की बात करके वोट मांगे थे आज पिछले साठ सालों का रोना रो रहे हो।
    5= राबर्ट वाड्रा को जेल में भेजने की बात करते थे आपके लोगों ने माल्या को ही भगा दिया।
    6= डीजल पैट्रोल की कीमतें बढऩे पर आप अपने दुख को ट्वीट के माध्यम से शेयर करते थे आज आप हर रोज कीमतें बढा रहे हो।
    7= सेल टैक्स, सर्विस टैक्स, किसान लोन, पर्सनल लोन, होम लोन, किसान विकास पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, जितना कुछ है सब कुछ आपने बढा दिया।
    8= कारपोरेट जगत को टैक्स में छूट और किसानों को ब्याज मंहगा। साहब- इसका क्या अर्थ होता है? आपने "मन की बात में कभी नही समझाया"।
    9= पाकिस्तान से दश सिर लाने एवं ईट से ईट बजाने की बजाय बिरयानी खाकर नवाज की मां को साडी भेंट करके आ गए।
    10= देश पर पठानकोट जैसा आतंकी हमला करने वालों से हमारे देश में जांच कराई इससे बडा अपमान देश का किसी ने किया ही नही।
    11= जनता की चुनी हुई सरकारों को पैसे और भष्टाचार की ताकत से गिरा देते हो और लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश करते हो।
    12= हिंदू-मुस्लिम दंगा और जातिवाद का जहर जनता के बीच में फैलाकर आप इस देश की एकता और अखंडता को क्षति पहुंचाना चाहते हो।
    13= विदेशों में रह रहे भारतीय आपके झूठे भाषण पर ठीक उसी प्रकार तालियां बजाते हैं जैसे लोकसभा चुनाव में हम सब बजाया करते थे।और आप कहते हैं- देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है।
    14= विकास की बात करने वाले अब सिर्फ विनाश की बात कर रहे हैं आखिर क्यों, विकास का वादा आप क्यों भूल गए हो।
    15= घोटालों से तंग आकर जनता आपको लाई थी आपने अब तक के सबसे बडे घोटाले व्यापमं पर अपने मुँह में दही जमा लिया आखिर क्यों, क्या ये भष्टाचार को बढावा नही दे रहे हो।।
    16= भष्टाचार समाप्त किए बिना आपने आरक्षण समाप्त करने की शुरूआत कर दी है जो कि इस देश की 85% आबादी के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
    17= अन्ना हजारे के आंदोलन में जनलोकपाल का समर्थन करते थे अब उसका नाम भी भूल गए हैं स्पष्ट है कि आप भष्टाचार के समर्थन में हो।
    18= कालाधन सौ दिन में ना आए तो मुझे फांसी दे देना , रस्सी ना हो तो मैं दे सकता हूं बाकी आपकी मर्जी।
    19 = ट्विटर पर गालियाँ देने वालों को आप बडे गर्व के साथ फॉलो करते हैं अतः आप अभद्रता को बढावा दे रहे हो।।।
    20= जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के समर्थकों के साथ मिलकर सरकार बनाते हो और उसे कूटनीति का नाम देते हो ।
    21= एक मुख्यमंत्री को नक्सली कहते हो और स्वयं के लिए सम्मान चाहते हो कैसे संभव है।
    22= कच्चा तेल अपने न्यूनतम स्तर पर होने के बावजूद आम आदमी को तेल की कीमतों में राहत क्यो नही दी जा रही है।
    23= विदेशों के दौरे के लिए समय है महाराष्ट्र और बुंदेलखंड में मर रहे किसानों के लिए आपके पास समय नहीं है, चुनाव प्रचार के लिए समय है लेकिन किसानों के लिए समय नहीं है।।
    24= मुंबई जाकर अंबानी के बेटे से मिलने का समय है लेकिन गरीबों से मिलने का समय आपके पास नही है।
    25= आपने पिछले दो सालों में कुछ नहीं किया फिर भी उसके प्रचार में 1000 करोड खर्च कर दिए,जबकि महाराष्ट्र के किसानों का टोटल लोन 700 करोड़ है ,उसको माफ करने के लिए आपके पास पैसा नहीं है।
    26= आपके 73 सांसदों का रिपोर्ट कार्ड खाली पड़ा है, और आप विकास की बात करते हैं?
    साहब सच तो ये है कि आप गरीबी नही गरीबों को खत्म करना चाहते हो। मोदी जी एक बार फिर से सोचिए कि आपने क्या कहा था और अब क्या कर रहे हो?

    अगर बात में दम और सच्चाई लगे तो आगे शेयर करें।

    ReplyDelete
  4. Pramod K Dubey ‏@p_dubey21 56m56 minutes ago
    #HBDPradhanSewak
    आज देश के सबसे बड़े जुमले बाज का जन्मदिन है अबकी बार जुमला सरकार थूका चाटा सरकार। pic.twitter.com/dSKgutLze7

    ReplyDelete