Saturday 3 September 2016

// बदलू बदल गया .. बदला क्या खाक़ लेगा ....//


बदले बदले साहब नज़र आते हैं ....
मुझे तो बद-बदलू नज़र आते हैं ....

जी हाँ ये बदलू कभी कहते थे पाकिस्तान से बदला लेंगे .... अब कहते हैं हमारी सरकार किसी के विरुद्ध बदले की कार्यवाही नहीं करेगी ?? ....
प्रश्न है - क्यों नहीं करेगी ?? .... तुम्हें बदला लेने के लिए ही तो चुना था और सरकार का मुखिया बनाया था और उसी कार्य करने की तो तनख्वा और तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं ?? .... फिर बदला क्यों नहीं लोगे ?? .. तुम नहीं लोगे तो फिर कौन लेगा .. दुश्मन हमारा तो बदला कोई और क्यों लेगा ?? ....

नहीं-नहीं - आप गलत समझ रहे हैं .. पकिस्तान से तो बदला लेना है .... सरकार तो वाड्रा केस की बात कर रही थी .. कि वाड्रा या अन्य किसी से भी बदले की कार्यवाही नहीं करेगी .. पाकिस्तान से तो बदले की कार्यवाही होकर रहेगी .. वो तो हमारा दुश्मन है ....

तो क्या वाड्रा आपका दुश्मन नहीं ?? .... नहीं वो दुश्मन थोड़े ही है .... 
दुश्मन नहीं तो क्या वो आपका जीजा है ?? .... नहीं-नहीं वो हमारा जीजा थोड़े ही है - वो तो राहुल जी का जीजा है ....
राहुल जी का जीजा है तो क्या भ्रष्ट नहीं ?? .... नहीं-नहीं वो भ्रष्ट तो है ही ....
तो क्या भ्रष्ट आप के दुश्मन नहीं ?? .... नहीं-नहीं ऐसा भी नहीं है .. भ्रष्टाचार तो हम बर्दाश्त करने वाले नहीं ....
तो क्या वाड्रा भ्रष्ट नहीं ?? .... नहीं भ्रष्ट तो हैं पर मैं बदला नहीं लूँगा .. बस !!

तो फिर पहले लंबी-लंबी क्यों छोड़े थे भाई ?? .... और अब बदल क्यों गए भाई ?? ....
अरे यार बदलना पड़ता है - फेंकना पड़ता है - बेशर्म बनना पड़ता है .. बिकना पड़ता है - खरीदना पड़ता है .... वरना कोई चाय बेचने वाला यूं ही प्रधानमंत्री थोड़े ही बन जाता है ....

शायद तुम नहीं समझोगे क्योंकि तुम ईमानदार हो .. और तुम बदलने वाले नहीं .... तुम क्रांतिकारी हो - तुम कुत्ते की दुम हो जो टेढ़ी की टेढ़ी रहती है .... और हम वो चीज़ हैं जो बदलते रहते हैं .. हम जब बादल के साथ रहते हैं तो हम खुद बदल जाते हैं - पर बदला नहीं लेते .. पर बात यदि केजरी की आ जाए तो हम फिर बदल जाते हैं और बदला लेकर रहते हैं .... 

बदला लेकर रहते हैं ?? .. पर अभी तो कह रहे थे - हम बदला नहीं लेते ....
अरे यार अब ठीक है ना .. मैंने कहा ना हम बदलते रहते हैं ....
तो यानी आप बदलू हुए ?? .... हाँ हुए - तो क्या ?? ....
तो बदला क्या ख़ाक लोगे ?? .... 

अब आप सही पकडे हैं .. हम बदलू हैं - बदल गए हैं - बदला नहीं लेंगे .. यही तो हम कह रहे हैं कि हम बदला नहीं लेंगे .... समझे कुत्ते की दुम !!!!

Brahma Prakash Dua
// मेरे अन्य सभी लेख मेरे ब्लॉग पर .... << http://bpdua.blogspot.in/ >> //
// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment:

  1. Agar Punjab mai Aap ke Govt.aa gaye,jiske aane ke pure chances ban chuke hai,to Delhi ke BJP walo politics & media walo ke apna channel chhod koi aur kam kar lena chahiye,kyoki etna badnam karne ke bad bhi agar aap ka kuch nahi bigda to eska matlab TV walo par common man ka vishwas khatam ho chuka hai.ek jhoot ko agar 100 bar jhoot bolo to vo sach lagne lagta,par TV par koi khabar 1000 bar chalane par common man ko vishwas nahi hota

    ReplyDelete