Sunday 4 September 2016

// हुर्र - हुर्रे - हुर्रियत .... //


भक्तों को आपने केजरीवाल का नाम सुनते ही - हुर्र - हुर्र - हुर्र करते तो सुना होगा ....

और जब से मिस्टर रिलायंस जिओ पर जी मिटे हैं तब से भक्तों की हुर्रे - हुर्रे - हुर्रे भी सुनाई दे रही है ....

पर आज एक भक्त मिला .... घबराया हुआ था .. मैंने पूछा क्या हुआ .... वो हकलाया और बोला .. हुर्र हुर्र हुर्रि हुर्रि हुर्रियत .. हुर्रियत .... मैंने पूछा क्या हुआ हुर्रियत को .. तो पता चला - बुआ ने कश्मीर में हुर्रियत को बातचीत का न्योता दे दिया है ....

तो आज आप दिन भर हमारे टीवी चैनल्स पर देखेंगे .... हुर्र - हुर्रे - हुर्रियत ....

'केजरीवाल के मंत्री' के सेक्स स्कैंडल पर चलेगी .. हुर्र - हुर्र - हुर्र ....
मोदी रिलायंस जिओ और चीन विएतनाम पर चलेगी .. हुर्रे हुर्रे हुर्रे ....
और जम्मू-कश्मीर में गए 'आल (हुर्र को छोड़कर) पार्टी डेलिगेशन' पर चलेगी .. हुर्रियत - हुर्रियत और हुर्रियत ....

और हाँ - आज टीवी चैनल्स पर थोड़ी जगह माता को भी मिल ही जाएगी .. माता यानि मदर टेरेसा .... और जगह थोड़ी ही इसलिए क्योंकि केजरीवाल भी रोम पहुंचे हुए हैं .. और क्योंकि सुषमा भी गई हुई हैं - इसलिए उस विषयक हुर्र - हुर्र - हुर्र ज्यादा होने की गुंजाइश नहीं है .... अन्यथा तो आपको मालुम ही है कि माता क्या और मदर क्या .... हुर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्रर्र .....

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

No comments:

Post a Comment