Sunday 18 September 2016

// जिसे भक्त "तुरुप का इक्का" समझ बैठे थे - वो तो जोकर निकला ....//


आज जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप पर हुए एक और आतंकी हमले में हमारे १७ जवान शहीद हो गए ....

मन बहुत उदास हो चला - और उस पर एक भक्त ने फिर उद्वेलित कर दिया .... बोला .. अरे साहब अभी आप थोड़ा इंतज़ार करो - मोदी कब बलूचिस्तान छीन लेंगे पाकिस्तान को मालुम भी नहीं चलेगा .. अभी हमारे "तुरुप के इक्के" का कमाल देखना .. बस देखते जाओ ....

और भक्तों के "तुरुप के इक्के" की शान में मेरे दुखते दिल से निकली मेरी त्वरित प्रतिक्रया ....   

जिसे भक्त पान का इक्का समझ बैठे थे .. वो कमल-पसंद तमाखू का गुटखा निकला ....
जिसे भक्त ईंट का इक्का समझ बैठे थे .. वो फूटी किस्मत का पत्थर निकला ....
जिसे भक्त चिड़ी का इक्का समझ बैठे थे .. वो दब्बू चिड़ीमार निकला ....
जिसे भक्त हुकुम का इक्का समझ बैठे थे .. वो बुड़बुड़ाने वाला हुक्का निकला ....

और जिसे भक्त "तुरुप का इक्का" समझ बैठे थे - वो तो जोकर निकला ....

और तो और इनका बादशाह - बिना बेगम निकला ....
और जिसे भक्त कहते थे चिड़ी का गुलाम - वो नहले पे दहला निकला ....

बाक़ी बचा दुक्का तिक्का चौक्का - पंजा छक्का सत्ता - और अट्ठा ....
तो कोई दोगला तिरया चौपाया - पंजे का छकाया सताया - उल्लू का पट्ठा निकला ....

इति - भक्तों की ताश का हो सत्यानाश !! 

ब्रह्म प्रकाश दुआ - १८ सितंबर २०१६

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

3 comments:

  1. Bhanu Bharatiya
    6 hrs ·
    बस दो महीने बीजेपी , LG और मीडिया षड्यंत्र के लिए - 15 नवम्बर 'Delhi का बॉस कौन' इसपर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई है | इसपर फैसला हमारे पक्ष में आने की सम्भावना है | उसके बाद मोदी जी के एजेंट LG का रोल खत्म , फिर उसके बाद पंजाब में बीजेपी -कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ , जिसके कारण Delhi MCD में इसका असर और बीजेपी - कांग्रेस का यहाँ भी करारी हार | अगले साल MCD में आम आदमी पार्टी के आने से -" Delhi में साफ़ -सफाई ,फोगिंग सब टाइम पर हो पायेगा |" फिर गोवा में जीत , पंजाब और गोवा में ताबड़तोड़ फैसले , जिसके बाद साल के अंतिम में गुजरात और हिमाचल में आदमी पार्टी की बड़ी जीत | उसके बाद रथ फिर लालकिले पर रुकेगा |

    ReplyDelete
  2. History of India ‏@RealHistoryPic 3h3 hours ago
    A bangle seller offering bangles to Shri Narendra Modi in order to answer Pakistan like Indira Gandhi.(2016) pic.twitter.com/j3OkuhGiJW

    ReplyDelete
  3. Arvind Kejriwal appeal after his surgery
    AAP Express
    Published on Sep 18, 2016
    https://www.youtube.com/watch?v=tqfqjE-3zZQ
    Category
    News & Politics
    License
    Standard YouTube License

    ReplyDelete