Monday 12 September 2016

// कर्नाटक-तमिलनाडु कावेरी जल विवाद के बीच में भी केजरीवाल ?? ....//


पंजाब - हरयाणा पानी बंटवारा विवाद भी काफी पुराना है ... सतलज-यमुना लिंक योजना इसके केंद्र में रही है .. और कुछ माह पहले यह तरोताज़ा तब हो गया था जब इसमें केजरीवाल पंजाब का पक्ष ले कूद पड़े थे .... और जैसे ही केजरीवाल कूदे थे टपक तपाक सब ने छलांग लगा विवाद में डुबकी दे देकर नहाने धोने की अपनी नैतिक क्रिया पूर्ण कर ली थी .... पर जब तक विरोधियों को गुमान होता कि केजरीवाल घिराने वाले हैं - इलाके सूबे में पानी ही पानी भरा गया .. और विरोधियों की अटेंशन डाइवर्ट हो गई .. वो पिल पड़े केजरी को दिल्ली पानी भराव के चक्कर में घेरने ....

पर तब तक केजरीवाल की जिम्मेदारी भी डाइवर्ट हो गई .... और जिम्मेदारी ठप्प से पड़ गई एलजी के परकंधो पर .... और चपल केजरीवाल फिर से बिना घिरे निकल लिए .... और इस प्रकार पंजाब - हरयाणा पानी बंटवारा विवाद टल गया - आने वाले वर्षों में उग्र रूप लेने तक ....

तो क्या ये जल विवाद फिर से उठेगा ?? .. जी हाँ शर्तिया उठेगा .... क्यों ?? .. क्योंकि अगली गर्मियों तक तो पंजाब में केजरीवाल की सरकार होगी - और 'हरयाणा के केंद्र में' और केंद्र में मिर्ची लगी होगी - आग लग रही होगी - खट्टर-पट्टर हो रही होगी .... इसलिए ये विवाद उठ कर रहेगा ....

तो क्या इस विवाद के केंद्र बिंदु भी केजरीवाल होंगे ?? ....

जी हाँ आंशिक रूप से तो ऐसा मानना ही पड़ेगा .... और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि कर्नाटक तमिलनाडु के बीच कावेरी पानी बंटवारा विवाद भी तो कितना पुराना है .. है ना ?? .... पर विवाद इतना तो कभी उग्र नहीं हुआ होगा जितना आज हो गया .... बेंगलुरु में उग्र प्रदर्शन और आगजनी शुरू हो गई है .... स्थिति नियंत्रण में बताई जाकर नियंत्रण के बाहर दिख रही है ....

पर इसमें केजरीवाल कहाँ से बीच में आ गए ??

आ गए - बिलकुल आ गए जी !! .. वो आज ही तो बेंगलुरु पहुँच रहे हैं .. बस अपना गला साफ़ करने .. और परिणाम आपके सामने हैं ....

तो क्या अब देश में नदियों के जल बंटवारे संबंधित सभी विवादों में केजरीवाल संलिप्त पाए जाएंगे ??

जी हाँ तय है - ऐसा ही होगा - क्योंकि मोदी कुछ करेंगे या कर पाएंगे लगता नहीं .... इनकी छाती यकीनन ५६ इंची नहीं - और दम-गुर्दे तो बिल्कुल भी नहीं .... ये विवाद उत्पन्न करने में तो माहिर हैं पर विवाद सुलझाने लायक नहीं .. और इसलिए ये २०१९ के बाद पीएम भी नहीं .... 

इसलिए देश के सभी जल बंटवारे का निपटारा लगता है केजरीवाल को ही तो करना होगा .. है ना !!

// मेरे 'fb page' का लिंक .... << https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl >> //

1 comment:

  1. Dilip K. Pandey ‏@dilipkpandey 4h4 hours ago
    मोदी जी के सीडी कांड की बात पर बीजेपी प्रवक्ता बौखला क्यों जाते हैं, हम तो बस जाँच करवाने को कह रहे हैं!#Snoopgate https://twitter.com/PulkitKTiwari/status/775382402038398976 …

    ReplyDelete