Thursday 17 November 2016

/.. अब तो ९-१० दिन हो गए .. लोग रोज नई पुरानी बातें सुन रहे हैं - कभी राहत देने वाली तो कभी परेशान करने वाली - कभी लगता है वे राष्ट्रहित में सहन कर एक अच्छे निर्णय में अपना योगदान दे रहे हैं - तो कभी लगता है कि वे बेवकूफ बन रहे हैं या ठगे जा रहे हैं .. कभी लगता है कि सामान्य दिन शीघ्र लौटेंगे - कभी लगता है शीघ्र तो नहीं - लौटेंगे भी कि नहीं पता नहीं .... और इस समस्त उहापोह के बीच पहले अधिकांश लोग नोटबंदी के निर्णय को बढ़िया साहसिक मान रहे थे - तो अब उसी निर्णय के क्रियान्वयन को हद्द दर्जे का बेकार और शर्मनाक .. .. .. पर कुल मिलाकर अब मुद्दे की एक अकाट्य बात बता दूं .. अब लोग केवल सुन और सोच ही नहीं रहे हैं - अब लोग "तन-मन" से कुछ-कुछ और बहुत कुछ महसूस भी कर रहे हैं .. और वो कैसा महसूस कर रहे हैं ये आप आसानी से सोच सकते हैं - क्योंकि सोचना बंद कर देना भी कहाँ की समझदारी है .. है ना !! ..../


1 comment:

  1. BHAGAWANA RAM UPADHY ‏@BrUPADHY 19m19 minutes ago
    https://www.youtube.com/watch?v=oMaLCPK6fL0&sns=tw … via @youtube

    ReplyDelete