Saturday 19 November 2016

// कुछ-कुछ बदलेगा - कुछ बदला ना जाएगा .. बदलाव तो पंजाब चुनाव के बाद आएगा ..//


साहेब ने रोते चिल्लाते बिलखते ५० दिन मांगे थे .. देश को देने ही थे सो छोड़ दिए थे - उन्होंने लेने ही थे सो झपट लिए थे .. और अब तक उन ५० में से १० दिन बीत गए हैं .. यानि बचे ४० दिन .. तो क्या ४० दिन बाद सब कुछ बदल जाएगा - या बदला जाएगा ?? .. .. ..

मुझे लगता है कि नोटों की किल्लत तब तक खत्म हो चुकने में होगी .. परेशान ज़िन्दगी कुछ सामान्य हो रही होगी .... गरीब हो या अमीर - मज़दूर हो या मालिक - कालाधन रखने वाला माननीय अपराधी हो या ईमानदार - सबका नुक़सान हो चुका होगा .. और ऐसे सभी लोग नुक़सान पर पछता रहे होंगे .. साहेब को बुरा-भला कह रहे होंगे .. .. ..

पर कुछ लोग नए चूर्ण-लाटरी छाप गुलाबी नोटों की गड्डियां हड़प झड़प कर इतरा भी रहे होंगे - और मोदी मोदी मोदी का जाप करते हुए केजरीवाल हाय हाय कर ही रहे होंगे .. .. ..

यानि नोटों की ही तरह बहुत सारे पुराने भक्त प्रचलन में नहीं होंगे और कुछ नए भक्त जन्म ले चुके होंगे .. और इसलिए तब तक कई नए शिगूफे भी छूट चुके होंगे .. .. ..

और अंततः इस तरह ५० दिन निकल चुके होंगे .. और लोग पिछले वर्ष की ही तरह एक दुसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे होंगे .. .. ..

यानि कुछ-कुछ बदलेगा - पर कुछ बदला ना जाएगा .. .. ..
बदलाव तो पंजाब चुनाव के बाद ही आएगा .. .. .. हा !! हा !! हा !! .. .. .. जय हिन्द !!

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

No comments:

Post a Comment