Wednesday 9 November 2016

// हुर्रे-वुर्रे .. नहीं !! .... अब तो मोदी जी - हुर्र !! हुर्र !! हुर्र !! ....//


कल मोदी ने कहा ५००-१००० के नोट बंद - अपन ने कहा .. हुर्रे !! हुर्रे !! हुर्रे !! .. मोदी जी धन्यवाद !! ....

फिर पता चला - २ दिन बाद २००० के नोट चालू होंगे - अपन ने कहा .. धत्त तेरे की - गई भैंस पानी में ....

फिर किसी ने और भक्तों ने और कइयों ने सूचना दी कि २००० के नोट में चिप लगी होगी जिसके कारण २००० के हर नोट का मूवमेंट पता किया जा सकेगा - और इसलिए पुनः कालेधन संग्रह का कारण नहीं बन सकेगा .... और अपना दिमाग चला और सोचने लगा - हाय रे कुर्बान जाऊं ऐसी बात पर जैसे मैं कुर्बान हो गया था ऐसी ही बात पर कि टूथ ब्रश को रोटी से जलाकर जेल के ताले की चाबी बना कैदी फरार हो गए थे .... चल हट बे !! ....

पर सुबह जब २००० के नोट पर चिप वाली बात दैनिक भास्कर अखबार में पढ़ी .. तो दिमाग फिर चकराया .. जिसे शांती तब जाकर मिली जब मोदी के वित्तमंत्री डीडीए वाले भैया जेटली जी ने पहली बार स्पष्ट और सत्य बात बोली और बता दिया - २००० के नोट में कोई चिप-विप नहीं .. यानि चिप भी एक जुमला है जो चिपक नहीं रहा है ....

यानि तय हुआ कि २००० के नोट कालेधन संग्रह के काम में बखूबी आएँगे .... इसलिए आज मोदी जी को - हुर्रे !! हुर्रे !! हुर्रे !! के स्थान पर - हुर्र !! हुर्र !! हुर्र !! ....

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment:

  1. mujhe to ye sak ho raha hai appiyo dwara failaya gaya propoganda hai

    ReplyDelete