Saturday 26 November 2016

//.. क्या कालाधन जमा करा सफ़ेद कराने वाले हरामखोरों के नाम सार्वजानिक होंगे ?? ..//


पहले कहा था जिसका १ करोड़ रु. का कालाधन पकड़ा जाएगा उसे ३० लाख का टैक्स लगेगा ६० लाख की पेनल्टी - बाकी १० लाख होगा उसका - और और और - १ से ७ साल की जेल भी हो सकती है ....

उफ्फ!! इतना कठोर नियम - इतना अन्याय - नहीं नहीं नहीं !! .. .. इसलिए अब कह रहे हैं कि जो १ करोड़ रु. का स्वघोषित कालाधन जमा कराएगा उसे ५० लाख टैक्स लगेगा - बाकी ५० लाख उसका होगा - पर उस ५० लाख में से २५ लाख वो ४ साल तक निकाल नहीं सकेगा - लेकिन लेकिन लेकिन - कोई जेल वेल नहीं जी - ऐसे अपनेवाले सगे भक्तों को जेल की फ़ोकट परेशानी क्यों ?? .. २५ लाख लो और ऐश करो और २५ का ५० का १०० का २०० फिर कर लेना - सरकार आपको फिर सहयोग करेगी ....

बाकी परेशान और दोहन करने के लिए गरीब हैं ना !! .. जो बेचारे अपने हक़ हलाल के मात्र सैंकड़ों और हज़ारों के लिए लाइनों में खप मर रहे हैं - और तमाम अफवाहों और आशाओं के साथ इन्हें दुआएं दे रहे हैं कि - वाह सितम भी हुए तो बस इतने से .. देशहित में सह लेंगे !! ....

और मैं सोच रहा हूँ कि धूर्तता की इतनी शानदार स्कीमें इनके दिमाग में घुसाता कौन होगा ?? .. या कहीं ये खुद साहेब की 'डेढ़ अकल' तो नहीं ?? ....

और क्या लाइन में खड़े लोगों को कभी ये बताया जाएगा कि उनके सभ्य समाज में उनका ही शोषण करने वाले वो कौन हरामखोर थे जिन्होंने ठपके से बिना लाइन में लगे अपना कालाधन जमा करा सफ़ेद करवा लिया ?? .. कहीं उन हरामखोरों में वो नेता और उनके चंगू मंगू भक्त आदि भी तो नहीं जो उनकी रहनुमाई करते हुए देश और जन सेवा का दावा करते रहे - और नित नई स्कीमें लॉन्च करते रहे - सबकी आखों में धूल झोंकते रहे ?? ....

मित्रो यदि कालाधन जमा कर उसे सफ़ेद कर लेने वाले उस प्रत्येक हरामखोर का नाम सार्वजनिक हो प्रचारित और प्रसारित भी होना अनिवार्य हो तो फिर तो मैं इस नई स्कीम तक को समर्थन दे सकता हूँ - अन्यथा तो शब्दकोष में हरामखोर के अलावा उर्दू संस्कृत फ़ारसी के कुछ नए-नए शब्द खोजने पड़ेंगे - ऐसा ही लगता है ....//

मेरे 'fb page' का लिंक .. https://www.facebook.com/bpdua2016/?ref=hl

1 comment: