Tuesday 28 July 2015

//// स्व. डा. कलाम को श्रद्धांजलि उपरांत दोनों सदनों की छुट्टी ??....////


'भारत रत्न' पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत लोकसभा को २ दिनों के लिए और राज्यसभा को १ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया ....

बहुत ही यथोचित और युक्तिसंगत होगा स्व. डा. कलाम को यहाँ उद्घृत करना .... आज के ही 'दैनिक भास्कर' के मुखपृष्ठ पर भी छपे अनुसार उन्होंने कहा था ....

// "मेरी मृत्यु पर छुट्टी न करें - अगर मुझसे प्यार करते हैं तो उस दिन और ज्यादा काम करें" //

और सरकार प्रमुख मोदी तथा पार्टी प्रमुख अमित शाह कहते हैं - वो हमारे पथ प्रदर्शक थे !!!!

कैसा पथ ?? कौनसा पथ ?? और कैसा प्रदर्शन ?? कैसी सीख ?? कैसी सोच ?? कैसे कृत्य ?? और कैसा अनुसरण ????

माफ़ करें श्रीमान !! सर्वथा विडंबना पसरी पड़ी दिखती है ....

पुनश्च: - दोनों सदनों की अघोषित छुट्टी तो आप यूं ही बड़े मजे से मना ही रहे थे - फिर आगामी छुट्टी देश के इस महान सपूत के मृत्यु खाते में क्यों ?? .... खैर !! तो क्या अब आगे १-२ दिन की छुट्टी के बाद संसद में बैठकर कार्य करेंगे ???? ....पक्का करेंगे ना !!!!

1 comment: