Monday 27 July 2015

//// क्या मोदी जी ने जो कहा था वो कर पाएंगे ??....////


चलो जी मामला खल्लास .... अब बोलो ....
जो बोले सो निहाल - सत श्री अकाल !!!!
वाहे गुरु जी दा खालसा - वाहे गुरु जी दी फतेह !!!!

मामला तो वाकई पंजाब के रणबांकुरों ने खल्लास कर दिया .... मरने मारने तक पर उतारू पागलों को मार ही दिया .... अपनी जान की बाज़ी लगा पूरी हिम्मत वीरता ताकत और काबलियत के साथ .... अस्तु वीरों का काम तो पूरा हुआ ....

और अब कुकुरमुत्ते जैसे प्रश्न सुनते रहिएगा .... वो कितने थे ? .. अपने कितने शहीद हुए ? .. कौन थे ? पाकिस्तान से ? .. पाकिस्तान अपनी हरकतों से कब बाज आएगा ? आएगा भी कि नहीं ? मोदी ने नवाज़ शरीफ से हाथ क्यों मिलाया था ? .. आगे बातचीत होगी ? .. बातचीत जारी रखनी चाहिए ? .. बातचीत से क्या होगा ? .. बातचीत नहीं तो समाधान कैसे ? .. घटना के लिए जिम्मेदार कौन ? .. सुरक्षा एजेंसियां कर क्या रहीं थीं ? .. इंटेलिजेंस का क्या ? .. सफल कौन हुआ हम या आतंकी ? .. मुद्दे पर राजनीति क्यों ? .. और सबसे महत्वपूर्ण सवाल - क्या क्रिकेट खेलना जारी रहेगा ??

सवाल तो मेरे भी हैं पर बड़े ही सीमित लेकिन थोड़े भिन्न .... भिन्नाने वाले भिन्न ....

क्या मोदी जी ने जो कहा वो किया ?
क्या मोदी जी ने जो कहा था वो करेंगे ??
क्या मोदी जी ने जो कहा था वो कर पाएंगे ???

जब कुकुरमुत्ते जैसे प्रश्नों के जवाब आ जाएं - तो कृपया मेरे प्रश्नों पर भी मनन हो - अगले आतंकवादी हमला हो जाने के पहले - ससमय !!!! धन्यवाद !!!!

No comments:

Post a Comment